{"_id":"614776708ebc3e9d66361dfc","slug":"jammu-and-kashmir-people-will-see-change-from-the-development-blueprint-of-the-center-instructions-have-been-given-to-all-the-ministries-to-work-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: केंद्र के विकास के खाके से लोगों को दिखेगा बदलाव, सभी मंत्रालयों को मिलकर काम करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: केंद्र के विकास के खाके से लोगों को दिखेगा बदलाव, सभी मंत्रालयों को मिलकर काम करने के दिए निर्देश
Sun, 19 Sep 2021 11:12 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:12 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने पुलवामा में कई विकास योजनाओं का किया उद्घाटन। इस दौरान त्राल के बजवानी में बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम, काकपोरा के लार्वा में आईएसएम बिल्डिंग, गुलशनपोरा में उप केंद्र, त्राल में लाइब्रेरी ब्लॉक सह अतिरिक्त कक्षाओं के सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का ई-उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विकास कार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह और युवा मामले तथा खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के विकास को गति देने के लिए समर्पित केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए विकास के खाके के परिणाम स्वरूप आने वाले दिनों में लोगों को भारी बदलाव दिखेगा। मंत्री ने इस दौरान त्राल के बजवानी में बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम, काकपोरा के लार्वा में आईएसएम बिल्डिंग, गुलशनपोरा में उप केंद्र, त्राल में लाइब्रेरी ब्लॉक सह अतिरिक्त कक्षाओं के सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का ई-उद्घाटन किया।
विज्ञापन
मंत्री ने नौदल ददसारा नैबुग रोड, गुसो डीरी रोड, अगलर गुर्जरबस्ती कनिगाम रोड और पुलवामा मोंगामा रोड की ई-नींव भी रखी। केंद्र के जनसपर्क अभियान के तहत यहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों पर काम कर रही है, कई नई योजनाएं भी पाइपलाइन में हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विकास की गति को बढ़ाने के लिए सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार के सभी मंत्रालयों को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करने को कहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: गिरफ्तारी से पहले ही सरपंच ने ले ली जमानत, पुलिस चौकी प्रभारी पर तानी थी तलवार
विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से की मुलाकात
मंत्री प्रमाणिक ने सब्जी किसानों, ट्रेडर्स फेडरेशन पुलवामा, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन आईजीसी लसीपोरा, केसर उत्पादकों और एनआरएलएम लाभार्थियों सहित विभिन्न हितधारकों से भी मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें अपनी मांगों और शिकायतों से अवगत कराया। मंत्री ने कहा कि शिकायतों और मांगों को केंद्र तथा उप राज्यपाल के समक्ष निवारण के लिए रखा जाएगा।