{"_id":"611e954357663a6faa42f580","slug":"jammu-and-kashmir-patwari-arrested-for-taking-credit-cash-limit-showing-fake-land-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जमीन के जाली दस्तावेज दिखा क्रेडिट कैश लिमिट लेने पर पटवारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जमीन के जाली दस्तावेज दिखा क्रेडिट कैश लिमिट लेने पर पटवारी गिरफ्तार
Thu, 19 Aug 2021 11:00 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:00 PM IST
सार
फर्जीबाड़े का मुख्य आरोपी पहले से पुलिस हिरासत में। छह साल पहले बाड़ी ब्राह्मणा में केनरा बैंक शाखा से 30 लाख रुपये ऐंठे।
विज्ञापन
fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़ी ब्राह्मणा केनरा बैंक शाखा में जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर व्यक्ति को लाखों रुपये क्रेडिट लिमिट दिलाने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने सतवारी के रहने वाले पटवारी को गिरफ्तार किया है। छह साल से आरोपी फरार चल रहा था। पुख्ता सूचना के आधार पर वीरवार को उसे बाड़ी ब्राह्मणा से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
इस मामले में मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 2015 में बाड़ी ब्राह्मणा की तेली बस्ती के रहने वाले मोहम्मद शफी ने केनरा बैंक शाखा से 30 लाख की कैश क्रेडिट लिमिट ली थी। इसके बदले में जमीन का कुछ हिस्सा बैंक को बताया गया, जिसकी वैल्यू के आधार पर बैंक ने उक्त लिमिट ली। बाद में यह अकाउंट एनपीए हो गया।
विज्ञापन
बैंक को पता चला कि जिस जमीन को दिखाकर लिमिट ली गई है, उसमें फर्जीवाड़ा किया गया है। इस मामले में पटवारी मोहम्मद रफीक निवासी सतवारी ने जमीन को आरोपी के हक में फर्जी तरीके से दिखाने में मदद की, इसके आधार पर बैंक और आरोपी मोहम्मद शफी के बीच सेल डीड भी हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने कुलगाम में की एक और नेता की हत्या, घर में घुसकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
इस फर्जीवाड़े से बैंक को 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ। बैंक की ओर से इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच को दी गई। छह साल से मामले की जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी को पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।