फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir patients down, 4788 new cases come in 24 hours

जम्मू-कश्मीर में घटे मरीज, 24 घंटे में 4788 नए मामले आए

विज्ञापन
Jammu and Kashmir patients down, 4788 new cases come in 24 hours
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना के मामले घटे हैं, हालांकि मौतों में जरूर उछाल आया है। प्रदेश में जहां 24 घंटे में 4788 नए मरीज पाए गए। वहीं 60 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। इसमें 42 मरीजों की मौत जम्मू व 18 की कश्मीर में हुई। जम्मू के जीएमसी में वित्त विभाग के विशेष सचिव वरिष्ठ केएएस अधिकारी डॉ. शमीम समेत 16 मरीजों की जान चली गई।
विज्ञापन

नए संक्रमित मामलों में कुछ गिरावट दर्ज हुई है। प्रदेश में शनिवार को 4788 नए मामले आए। जम्मू संभाग में 1529 व कश्मीर में 3259 मामले आए हैं। वहीं 2500 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 46535 पर पहुंच गई है। जम्मू संभाग में हुई 42 मौतों में जीएमसी जम्मू में 16, जीएमसी राजोरी में दो, जीएमसी कठुआ में दो, जीएमसी डोडा में दो, बत्रा अस्पताल जम्मू में तीन, सीडी अस्पताल में दो, उधमपुर सीएच में एक, उधमपुर जिला अस्पताल में दो, नौशेरा सीएचसी में एक, किश्तवाड़ जिला अस्पताल में एक, सतवारी सैन्य अस्पताल में एक, श्री माता वैष्णो देवी नारायणा अस्पताल कटड़ा में एक व दस मरीजों की मौत घर पर हुई है।
विज्ञापन

वहीं नए मामलों में जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 634, उधमपुर में 181, राजोरी में 247, डोडा में 22, कठुआ में 169, सांबा में 66, किश्तवाड़ में 23, पुंछ में 82, रामबन में 63, रियासी में 42 नए मामले आए हैं। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 853, बारामुला में 470, बडगाम में 444, पुलवामा में 325, कुपवाड़ा में 131, अनंतनाग में 573, बांदीपोरा में 83, गांदरबल में 55, कुलगाम में 237 और शोपियां में 88 नए मामले मिले हैं। ऐसे में कुल संक्रमित मामलों का आंकड़ा 211742 पर पहुंच गया हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़कर 2672 हो गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed