{"_id":"64c9a111ec24dcda2b0c6e14","slug":"jammu-and-kashmir-parents-of-students-locked-a-government-high-school-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K : उधमपुर में जर्जर स्कूल को बच्चों के माता-पिता ने लगाया ताला, बीडीसी ने दिया जल्द मरम्मत का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K : उधमपुर में जर्जर स्कूल को बच्चों के माता-पिता ने लगाया ताला, बीडीसी ने दिया जल्द मरम्मत का आश्वासन
Wed, 02 Aug 2023 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Aug 2023 05:52 AM IST
सार
ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल घोरड़ी की अध्यक्ष आरती शर्मा का कहना है कि अभिभावकों ने स्कूल पर ताला लगा दिया है क्योंकि इमारत असुरक्षित है और छात्रों को बैठाने की स्थिति में नहीं है। मैंने परिषद की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था। उनकी मांग वास्तविक है और पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
आरती शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर जिले के घोरडी ब्लॉक के अंतर्गत पंचायत रसैन में एक सरकारी हाई स्कूल में छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल भवन की खराब हालत के विरोध में ताला लगा दिया। ब्लॉक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद आज से कक्षाएं किसी अन्य स्खान पर लगेंगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय शिक्षा और योजना अधिकारी कृष्ण दत्त ने बताया कि इस विद्यालय में 128 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इमारत असुरक्षित है. हम उनकी कक्षाएं संचालित करने के लिए एक सुरक्षित स्थान/भवन की पहचान करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल घोरड़ी की अध्यक्ष आरती शर्मा का कहना है कि अभिभावकों ने स्कूल पर ताला लगा दिया है क्योंकि इमारत असुरक्षित है और छात्रों को बैठाने की स्थिति में नहीं है। मैंने परिषद की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था। उनकी मांग वास्तविक है और पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में लगेंगी रसैन स्कूल की कक्षाएं, दो टेंट देने का वादा
इससे पहले हाई स्कूल रसैन की जर्जर इमारत से परेशान छात्रों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी कक्षाओं का बहिष्कार किया। गांववासियों के साथ मिलकर शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। मांग की कि जल्द इमारत की मरम्मत करवाई जाए और तब तक कक्षाओं के लिए अन्य इमारत उपलब्ध करवाई जाए। जेडईपीओ कृष्ण दत्त के साथ पहुंचीं बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा ने छात्रों व ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि खस्ताहाल इमारत की जल्द मरम्मत करवाई जाएगी। तब तक बुधवार से कक्षाओं का संचालन गांव में बने गेस्टहाउस में किया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दो टैंट देने का भी वादा किया। गांव के पूर्व नायब सरपंच खेमराज ने बताया कि दो वर्षों से स्कूल की इमारत जर्जर है। दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं, जिससे हादसे का डर बना रहता हैं। विद्यार्थियों को कमरों में बैठने में हर दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में छुट्टी कर दी जाती है। प्रदर्शन सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलता रहा। प्रदर्शन में अशोक कुमार, नसीब चंद, गोपाल चंद, काकू राम, शौकीन चंद, जट्टू राम, प्रेमनाथ, महेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, मखना देवी, आरती देवी, कांता देवी, कौशल्या देवी, रूमा देवी, नीलम देवी, सत्या देवी आदि शामिल हुए।