{"_id":"6167cedf6331b0090b17f1e2","slug":"jammu-and-kashmir-panchayat-secretary-caught-taking-bribe-of-50-thousand-rupees-acb-caught-panchayat-secretary-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पंचायत सचिव 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा, एसीबी ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पंचायत सचिव 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा, एसीबी ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते पकड़ा
Thu, 14 Oct 2021 12:01 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:01 PM IST
सार
प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइल जारी करने के लिए मांगी थी राशि। एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी को 50 हजार रुपये लेते पकड़ लिया। आरोपी के घर पर भी छापेमारी की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते पकड़ा है। बुधवार को एसीबी ने यह कार्रवाई पुंछ जिले के बफलियाज में की। यहां बफलियाज ब्लॉक की द्राबा पंचायत के पंचायत सचिव मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार किया गया। एसीबी को शिकायत मिली थी कि मोहम्मद शरीफ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रति फाइल रिलीज करने का पांच हजार रुपये मांग रहा है।
विज्ञापन
आरोपी ने पंचायत के सरपंच से कहा कि वह लोगों से यह पैसा ले। सरपंच ने इसकी शिकायत एसीबी को की और बताया कि किस तरह से उसे यह सब कहा जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास रोहिंग्याओं का रिकॉर्ड नहीं, आठ माह से 200 से ज्यादा रोहिंग्या जेल में
विज्ञापन
इसमें पता चला कि आरोपी ने 10 लोगों की फाइल रिलीज करने के लिए 50 हजार रुपये मांगे हैं, क्योंकि इन लोगों के पैसे रोक दिए गए। एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी को 50 हजार रुपये लेते पकड़ लिया। आरोपी के घर पर भी छापेमारी की गई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।