फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Pakistani intruder killed on LoC in Uri Of baramulla

जम्मू-कश्मीर: उड़ी में एलओसी पर पाक घुसपैठिया ढेर, दस्तावेज फेंककर भागने पर बीएसएफ ने की कार्रवाई

Tue, 15 Sep 2020 11:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/बारामुला Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Sep 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Pakistani intruder killed on LoC in Uri Of baramulla
एलओसी - फोटो : PTI
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बारामुला के उड़ी सेक्टर में एलओसी के करीब बीएसएफ  के जवानों ने मंगलवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। जवानों के चुनौती देने पर वह कुछ दस्तावेज फेंककर भागने लगा। इस पर उसे निशाना बनाकर मार गिराया गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर करीब सवा दो बजे दुलनजा में एलओसी के करीब स्थित बीएसएफ  की 70वीं बटालियन की निगरानी वाली फॉरवर्ड पोस्ट पर संतरी को फेंस के उस पार एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत देखने को मिली। 
विज्ञापन


संतरी ने उस शख्स को ललकारा तो वह पेड़ के पीछे छिप गया। इस पर उसे हाथ ऊपर कर सामने आने को कहा गया। चेतावनी दी गई कि अगर वह सामने नहीं आया तो गोली मार दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार वह व्यक्ति फेंस के करीब आया और इस पार कुछ दस्तावेज फेंके। जब उसे तलाशी के लिए कपड़े उतारने को कहा गया तो वह भाग खड़ा हुआ। बार-बार चेतावनी के बाद भी वह नहीं रुका तो उस पर फायरिंग की गई। 

इस पर वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने बताया कि उसके द्वारा फेंके गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही उस व्यक्ति की शिनाख्त की भी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed