{"_id":"5f701ce56e0fd53037018084","slug":"jammu-and-kashmir-pakistani-army-violates-ceasefire-in-qasba-kerni-and-shahpur-sector-of-poonch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, पुंछ में दागे गोले, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, पुंछ में दागे गोले, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब
Sun, 27 Sep 2020 10:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया है। हालांकि भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।
रविवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कासनी, शाहनी और शाहपुर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने शनिवार की सुबह दो से तीन बजे के बीच सेना की चौकियों को निशाना बनाकर गोले दागे।
गोलाबारी का सेना के जवानों भी मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी की आवाज सुनकर सीमा से सटे रिहायशी इलाके के लोग जाग गए और उन्होंने पूरी रात जाग कर ही बिताई।
विज्ञापन
उधर गोलाबारी के जवाब के बाद पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी थम गई। इस बीच किसी प्रकार के नुकसान होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

हीरानगर और नौशेरा में पाकिस्तान ने दागे गोले
पाकिस्तान ने एलओसी तथा आईबी पर गोलाबारी कर अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। गोलाबारी से सीमावर्ती ग्रामीणों में दहशत है।
पाकिस्तान ने एलओसी पर शनिवार को राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक पाकिस्तानी सेना ने शेर, मकड़ी, नंब, कड़ाली क्षेत्र में छोटे-बड़े हथियारों से गोलाबारी की।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तानी रेंजर्स ने साढे़ छह घंटे तक गोलाबारी कर बीएसएफ की पोस्ट को निशाना बनाया। शुक्रवार रात 10 बजे से लेकर शनिवार सुबह 4:30 बजे तक पाकिस्तान की पप्पू चक पोस्ट से 25 चिनाब के रेंजर्स ने गोलाबारी कर बीएसएफ की करोल मात्रयां को निशाना बनाया। गोलाबारी का बीएसएफ ने भी करारा जवाब दिया।
जब से यहां पर सुरक्षा बांध बनाने का कार्य शुरू हुआ है तबसे पाकिस्तान ने रात के समय लगातार गोलीबारी शुरू कर दी है। इसके अलावा गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तान घुसपैठ कराने की ताक में भी रहता है। गोलाबारी में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।