फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir Pakistan Violates Cease Fire In Shahpur, Kirni and Qasba sectors in Poonch

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से की गोलीबारी

Wed, 11 Nov 2020 10:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Nov 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir Pakistan Violates Cease Fire In Shahpur, Kirni and Qasba sectors in Poonch
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को एक बार फिर एलओसी पर शाहपुर, कीरनी और कसबा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे पाक ने पुंछ के एलओसी पर शाहपुर, किरानी और कसबा सेक्टरों में मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और युद्धविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों में दागे गोले
इससे पहले मंगलवार को भी पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कीरनी, कसबा और शाहपुर सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में घंटों गोलाबारी की। इससे नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में गोले गिरने से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। लोगों में भय का माहौल है। 
विज्ञापन


गोलाबारी से बचने को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी। सेना की तरफ से भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। मंगलवार सुबह 10.30 बजे पाकिस्तान ने जिले के कीरनी, कसबा और शाहपुर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका क्षेत्र में तैनात सेना ने भी उसी क्रम में जवाब दिया। इसके चलते दोनों तरफ से घंटों गोलाबारी जारी रही। गोलाबारी से कुछ घरों को नुकसान पहुंचने से लोगों में पाकिस्तानी सेना के प्रति भारी रोष व्याप्त हो गया। 

लोगों की मांग, घरों के पास बनाए जाएं बंकर

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना लगातार हमारे घरों को निशाना बनाकर गोलाबारी करती है। केंद्र सरकार की तरफ से नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में बंकर निर्माण के लिए करोड़ों रुपये मंजूर किए गए हैं, परंतु हमारे क्षेत्र में अभी तक प्रशासन की तरफ से बंकर नहीं बनाए गए हैं। इसलिए हमारी मांग है कि हमारे घरों के पास निजी बंकरों का निर्माण कराया जाए। जहां पनाह लेकर हम अपने और बच्चों की जान बचा सकें।

आईबी पर भी सात घंटे दागे गोले, बीएसएफ की चौकियों को बनाया निशाना
वहीं, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने सोमवार रात हीरानगर सेक्टर में करीब सात घंटे गोलाबारी की। इस दौरान बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाने के साथ ही रिहायशी इलाकों को भी जद में लेने की कोशिश की गई। रात करीब दस बजे भीके चक, करोल पंगा पोस्ट से पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने गोलाबारी शुरू की जो सुबह पांच बजे तक जारी रही।

इस दौरान बीएसएफ की मनियारी, सतपाल, करोल कृष्णा पोस्ट और आसपास के रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई। हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed