{"_id":"5f00accc8ebc3e43034b1bdd","slug":"jammu-and-kashmir-pakistan-violated-ceasefire-in-degwar-sector-of-poonch-district-indian-army-retaliate","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : पुंछ में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : पुंछ में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Sat, 04 Jul 2020 09:52 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में शनिवार शाम 7 बजकर 45 मिनट पर पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी इसका पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार रात को भी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर रात भर गोलाबारी की थी। शुक्रवार रात करीब 11 बजे से लेकर शनिवार सुबह साढ़े चार बजे तक पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पु चक, जगुवाल पोस्ट से गोलाबारी की।
विज्ञापन
सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए बीएसएफ की कोठा, चांदवा पोस्ट पर मोर्टार के गोले दागे। आसपास के रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। हालांकि, किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया था। ज्ञात रहे कि, पाकिस्तान गोलाबारी की आड़ में सीमा पर घुसपैठ कराने की ताक में है। ताकि प्रदेश में आतंकी भेज कर माहौल बिगाड़ा जा सके।