फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Pakistan violated ceasefire in Balakote and Mendhar sectors of Poonch One civilian killed

जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोली लगने से एक नागरिक की मौत, एक घायल

Wed, 08 Jul 2020 08:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Jul 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Pakistan violated ceasefire in Balakote and Mendhar sectors of Poonch One civilian killed
ceasefire violation - फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। पाकिस्तान लगातार पुंछ में फायरिंग कर रहा है। इस फायरिंग में आज एक नागरिक की गोली लगने से मौत हो गई है। एक घायल बताया जा रहा है। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट और मेंधर सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। हालांकि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। हालांकि पुंछ के बालाकोट तहसील के एक गांव में एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और उन्हें राजौरी अस्पताल में रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


आईबी पर पाकिस्तान ने सात घंटे बरसाए गोले  
इससे पहले भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर कठुआ के हीरानगर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सोमवार रात साढ़े 10 से मंगलवार सुबह पांच बजे तक भारतीय सीमा में गोलाबारी की। पाकिस्तान 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चेक और जगुवाल पोस्ट से बीएसएफ की चांदवा और कोठा पोस्ट को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब सात घंटे की गोलाबारी में पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार और अन्य हथियारों से गोले दागकर रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, इस गोलाबारी में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed