फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Pakistan army ceasefire violation in Tangdhar sector of kupwara

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, दो जवान शहीद, एक नागरिक की मौत, तीन घायल

Sun, 20 Oct 2019 09:30 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Oct 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Pakistan army ceasefire violation in Tangdhar sector of kupwara
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर में सीमा पर एक बार फिर से पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है, और तीन घायल हैं। वहीं, भारी गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन



कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर के गुंडी गुजरा में पाकिस्तानी सेना ने रात दस से सुबह चार बजे तक फायरिंग की। गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है। वहीं तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान की तरफ से हुई भारी गोलीबारी में मकानों को नुकसान भी हुआ है। तीन मकान गिरने की खबर है। 

भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की है।  कुपवाड़ा एसएसपी एएस दिनकर ने यह जानकारी दी है।

इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों ने शनिवार को एक बार फिर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास किया। मुख्य बाजार में एक दुकानदार को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं, लेकिन वह बच निकला। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। 

बारामुला जिले के मुख्य बाजार में शनिवार दोपहर को आतंकियों ने एक सुनार की दुकान में घुसकर दुकानदार को मारने की नाकाम कोशिश की। तीन आतंकी सुनार की दुकान के बाहर पहुंचे जिनमें से एक दुकान के अंदर दाखिल हुआ। 

उसने दुकानदार को देखते ही फायरिंग कर दी, लेकिन निशाना चूक गया। इसके बाद दुकानदार ने भागकर जान बचाई। फायरिंग होते ही अफरातफरी मच गई। इस बीच आतंकी मौके से भाग निकले। बारामुला के एसएसपी अब्दुल कयूम ने बताया कि आतंकियों द्वारा एक दुकानदार को गोली मारने की कोशिश की गई लेकिन वह सुरक्षित है। 

जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया उस समय इलाके में कुछ दुकानें खुली थीं। कहा जा रहा है कि इस दुकानदार को इससे पहले भी दुकान न खोलने की धमकी दी गई थी। 

आतंकी घटनाएं

  • 18 अक्तूबर-उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों ने सेब के एक ट्रक को आग के हवाले करने का प्रयास किया। स्थानीय नागरिकों के विरोध के चलते मंसूबा नाकाम। 
  • 16 अक्तूबर-आतंकियों ने शोपियां जिले में पंजाब निवासी सेब व्यापारी चरणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों की गोली से एक व्यापारी संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। 
  • 16 अक्तूबर- पुलवामा में आतंकियों ने सुबह एक ईंट भट्टा मजदूर सेठी साही की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
  • 16 अक्तूबर- शाम को पुलवामा चौक पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा नहीं। 
  • 14 अक्तूबर-शोपियां के सिंधु सरमाल इलाके में ही आतंकियों ने राजस्थान के ट्रक ड्राइवर शरीफ खान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ड्राइवर घटना के समय ट्रक पर सेब लाद रहा था।  
  • 12 अक्तूबर-श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें एक महिला समेत सात लोग घायल हुए थे। 
  • पांच अक्तूबर-अनंतनाग में डीसी कार्यालय के बाहर भी ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें 14 लोग घायल हुए थे। 
  • 28 सितंबर-श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सीआरपीएफ  की 38वीं बटालियन के जवानों पर भी ग्रेनेड हमला किया गया था। 
  • 28 सितंबर- रात में आतंकियों ने हमला कर पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता सज्जाद अहमद मंटू को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed