फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir One Army personnel has lost his life in ceasefire violation by Pakistan in Nowshera sector of Rajouri

जम्मू-कश्मीर: नौशेरा में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद

Sat, 21 Nov 2020 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Nov 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir One Army personnel has lost his life in ceasefire violation by Pakistan in Nowshera sector of Rajouri
शहीद जवान - फोटो : अमर उजाला।
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा के लाम इलाके में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम उल्लंघन में एक सेना का जवान शहीद हो गया। जबकि एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार और शनिवार की रात में भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर युद्ध विराम का उल्लंघन किया।

गोलीबारी में हवलदार पाटिल संग्राम शिवाजी घायल हो गए, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया। उन्होंने आगे कहा कि गोलीबारी में घायल एक अन्य सैनिक को इलाज के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी और गोलाबारी हो रही है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने आईबी पर रातभर की गोलाबारी
इससे पहले वीरवार को भी हीरानगर में पाकिस्तानी सैनिकों ने रात दस बजे से करोल पंगा, भीके चक, चक सामां पोस्ट से गोलाबारी शुरू की, जो सुबह पांच बजे तक जारी रही। पाकिस्तानी सैनिकों ने बीएसएफ की करोल कृष्णा, मनियारी, सतपाल पोस्ट व उसके साथ लगते रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका बीएसएफ के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि पाकिस्तान सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को रोकने के लिए गोलाबारी कर रहा है। साथ ही आतंकियों की घुसपैठ कराने की ताक में भी है। 
 

सांबा के बैनगलाड में पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने फायरिंग से खदेड़ा 

बन टोल प्लाजा में चार आतंकियों के ढेर होने के दूसरे ही दिन शाम सवा सात बजे सांबा सेक्टर के बैनगलाड क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिया। चक फकीरा पोस्ट के पास ज्यादा ऊंचाई पर उड़ते ड्रोन की आवाज और लाइट देखने के बाद बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग की। 

500 मीटर भारतीय क्षेत्र में घुस आया ड्रोन फायरिंग होने पर पाकिस्तान लौट गया। वहीं, ड्रोन नजर आने की घटना के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया गया। सीमा पार पाकिस्तानी रेंजरों की चमन खुर्द पोस्ट पड़ती है। सूत्रों ने बताया कि शाम 7.15 बजे नजर आया ड्रोन काफी ज्यादा ऊंचाई पर उड़ रहा था। बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर उसे वापस खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed