फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: On the day of Makar Sankranti, the Sun God does Shiva's darshan,

जम्मू-कश्मीर: मकर संक्राति के दिन सूर्य देव करते हैं शिव के दर्शन, आप भी जानिए बूढ़ा केदार का रहस्य 

Fri, 14 Jan 2022 01:47 PM IST
विमल शर्मा रोहित गुप्ता, चिनैनी
रोहित गुप्ता, चिनैनी Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 01:47 PM IST
सार

चिनैनी तहसील के धनास में मौजूद शिव मंदिर में मकर संक्रांति के दिन पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गुफा के अंदर सूर्य की किरण पहुंचते ही वहां जयघोष लगने शुरू हो गए। 
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: On the day of Makar Sankranti, the Sun God does Shiva's darshan,
Shiv Mandir Budhakedar - फोटो : संवाद

विस्तार

मकर सक्रांति के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी सूर्य देव ने भगवान शिव के दर्शन किए। गुफा के अंदर शिव मंदिर में सूर्य की किरण पहुंचने के बाद वहां पर फिर से अंधेरा छा गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने शिव के जयघोष लगाने शुरू कर दिए। हर वर्ष मकर सक्रांति के पावन अवसर पर चिनैनी तहसील के गांव धनास में स्थित बाबा बुढ़ा केदारनाथ में सूर्य देव की किरण गुफा के अंदर तक पहुंची।

विज्ञापन


कुछ देर गुफा को रोशन करने के बाद और भगवान शिव के दर्शन करने के बाद सूर्य देव वहां से बाहर आ गए। इसके बाद गुफा में अंधेरा छा गया और बिजली के जरिए गुफा को रोशन किया गया।  दरअसल बाबा बुढ़ा केदारनाथ में कई रहस्य छुपे हुए हैं। इस दिन हर वर्ष सूर्य देव की पहली किरण गुफा के अंदर तक पहुंचती है।
विज्ञापन


इसके दर्शनों के लिए वहां पर सैकड़ों लोग मौजूद रहते हैं । बाबा बुढ़ा केदारनाथ की गुफा के अंदर सूरज की किरण पहुंचने का कोई भी साधन नहीं है लेकिन मकर संक्राति को ही सूर्य की किरण बाबा बुढ़ा केदारनाथ की गुफा के अंदर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर कमेटी के प्रधान श्याम सिंह ने बताया कि शुक्रवार कि सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा बुढ़ा केदारनाथ में मौजूद थे। वह भगवान शिव की गुफा के अंदर सूर्य की किरण पड़ने का इंतजार कर रहे थे।


 सुबह 9:00 से 10:00 के बीच में सूर्य की किरण गुफा के अंदर तक रही। इस बीच गुफा के अंदर बिजली बंद की गई थी। अंदर सूर्य की किरण पहुंचते ही भगवान शिव के जयघोष गुंजने लगे। कहा जाता है इसी मंदिर में भस्मासुर का अंत भी हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed