{"_id":"60c212faa205436ab549c1a4","slug":"jammu-and-kashmir-now-players-will-get-the-benefit-of-residential-water-sports-academy-in-the-state-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अब प्रदेश में भी आवासीय वाटर स्पोर्ट्स अकादमी का खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अब प्रदेश में भी आवासीय वाटर स्पोर्ट्स अकादमी का खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
Thu, 10 Jun 2021 06:56 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 10 Jun 2021 06:56 PM IST
सार
रंजीत सागर झील किनारे साढ़े सात कनाल जमीन के लिए शुरू हुई कवायद।
विज्ञापन
water sports
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंजीत सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के लिए जमीन की पहचान करने के लिए स्पोर्ट्स काउंसिल की टीम बुधवार को बसोहली पहुंची। आने वाले समय में बसोहली में वाटर स्पोर्ट्स सेंटर को आवासीय वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के रूप में विकसित किए जाने की योजना है, जिसमें न सिर्फ जम्मू-कश्मीर, बल्कि हिमाचल, पंजाब आदि से भी युवा, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी कर सकेंगे।
रंजीत सागर झील से सटी पर्यटन विभाग और दो से तीन अन्य साइट भी स्पोर्र्ट्स काउंसिल को दिखाई गई हैं, जिसमें से साढ़े सात कनाल की एक जमीन को स्पोर्ट्स काउंसिल की टीम ने उपयुक्त पाया है। प्रशासन की ओर से जमीन मुहैया करवाने के साथ ही साइट पर जेट्टी और बोट शेड तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार जमीन उपलब्ध होने के एक महीने के भीतर ही इसे अंजाम दे दिया जाएगा।
पर्यटन के साथ-साथ जल क्रीड़ाओं को लेकर गतिविधियां शुरू होने से क्षेत्र के आर्थिक और भौतिक विकास में भी तेजी आने की उम्मीद है। जिसमें अब स्थानीय प्रशासन को जमीन उपलब्ध करवाते हुए अपनी अहम भूमिका निभानी है। उधर, बसोहली और जिले के अन्य हिस्सों में पारंपरिक दंगल के मुकाबलों के आयोजन और इसमें युवाओं की रुचि को देखते हुए बसोहली के पलाही में बन रहे स्टेडियम में स्पोर्ट्स काउंसिल दो ओपन अखाड़े तैयार करने जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग: सीबीएसई पैटर्न पर होंगी जेके बोर्ड की 9वीं कक्षा की परीक्षाएं
जमीन की लेवलिंग कर दी गई है। ऐसे में फेंसिंग कर इन अखाड़ों में युवाओं को प्रशिक्षण दिलाया जा सकेगा। स्पोर्ट्स काउंसिल युवाओं के रूझान को भांपने के बाद इसके लिए रेसलिंग फेडरेशन से भी प्रशिक्षकों को क्षेत्र में आमंत्रित करने की योजना पर विचार कर रहा है।