फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news Two terrorist arrested in joint operation near Jawahar Tunnel Kulgam

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दो आतंकी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और आईईडी बॉक्स बरामद

Wed, 09 Sep 2020 10:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Sep 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir news Two terrorist arrested in joint operation near Jawahar Tunnel Kulgam
संदिग्ध लोगों के पास से मिले हथियार - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। ट्रक से कश्मीर जा रहे दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने कुलगाम के जवाहर टनल के पास मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो एके 47 राइफल, आईईडी से भरे बाक्स बरामद किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां इनसे पूछताछ में जुटी हुई हैं। 
विज्ञापन


पहले भी ट्रक से आतंकियों के घाटी जाने की पुष्टि हो चुकी है। पुलवामा हमले में शामिल जैश आतंकी भी ट्रक के जरिये ही जम्मू से होते हुए श्रीनगर पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया कि सटीक सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने जम्मू से श्रीनगर की ओर से जा रहे ट्रक को जवाहर टनल के पास रोका। 
विज्ञापन


जांच के दौरान दो आतंकियों को पकड़ने में सफलता मिली। इनके पास से दो मैगजीन के साथ एक एके-47 राइफल, तीन मैगजीन के साथ एक एम-4 यूएस कार्बाइन, 12 मैगजीन के साथ छह चीनी पिस्टल और आईईडी से भरा बाक्स बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों ने आतंकियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर वे कहां से आ रहे थे और हथियार उनके पास तक कैसे पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए दोनों आतंकी स्थानीय हैं। इनकी शिनाख्त शोपियां जिले के छोटीपोरा के बिलाल अहमद कुट्टे व शाहनवाज अहमद मीर के रूप में हुई है। 
 

आईबी पर सुरंग मिलने के बाद जताई गई थी घुसपैठ की आशंका

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से खोदी गई सुरंग मिलने के बाद यह आशंका जताई गई थी कि आतंकियों ने घुसपैठ की होगी। साथ ही हथियारों व नशे की तस्करी की भी आशंका जताई गई थी। हालांकि, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। जवाहर टनल पर आतंकियों के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed