{"_id":"60bd34458ebc3ec9505ed87c","slug":"jammu-and-kashmir-news-there-will-be-a-pakka-track-in-the-court-of-baba-barfani","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : वैष्णो देवी की तरह अब बाबा बर्फानी के दरबार में भी होगा पक्का ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : वैष्णो देवी की तरह अब बाबा बर्फानी के दरबार में भी होगा पक्का ट्रैक
Mon, 07 Jun 2021 03:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Jun 2021 03:25 AM IST
सार
- 12 फुट के ट्रैक में दोनों ओर रेलिंग होगी, पेयजल, शौचालय का पूरे ट्रैक पर होगा प्रबंध
- पथरीले और फिसलन भरे रास्तों से बाबा के भक्तों को मिलेगा छुटकारा, यात्रा होगी सुगम
विज्ञापन
अमरनाथ, बाबा बर्फानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें पथरीले और फिसलन भरे रास्तों से नहीं बल्कि पक्के ट्रैक से बाबा के दरबार तक जाने का मौका मिलेगा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए बालटाल और पहलगाम दोनों ही ट्रैक को पक्का करने का फैसला किया है। ट्रैक की चौड़ाई 12 फुट होगी। इसमें पैदल यात्रियों के साथ ही घोड़े और पालकीवालों की आवाजाही का रास्ता होगा।
विज्ञापन
बोर्ड से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से दोनों ही ट्रैक पर यात्रा करना जोखिम भरा होता है। कई बार तो फिसलन की वजह से लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। खासकर महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके मद्देनजर ही बोर्ड ने पक्का ट्रैक तैयार करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैक के दोनों ओर रेलिंग होगी। कुछ जगह पर काफी संकरा रास्ता है।
विज्ञापन
ऐसे में जहां कहीं भी ट्रैक के लिए जितनी चौड़ी जगह मिलेगी उतने में पक्का ट्रैक बनाया जाएगा। इससे सामान्य रूप से मौसम खराब होने पर भी यात्रा नहीं रुकेगी। ज्यादा मौसम खराब होने पर ही यात्रा पर ब्रेक लगेगा। एक और लाभ यह है कि हर साल ट्रैक की मरम्मत में लगने वाले समय और धन की भी बचत होगी। कम समय में ही ट्रैक को यात्रा के लिए तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार यह भी फैसला किया गया है कि आवश्यकतानुसार दोनों ट्रैक पर पीने के पानी और शौचालय का भी समुचित प्रबंध किया जाए। अब भी यह सुविधा उपलब्ध है, लेकिन जहां कहीं भी जरूरत होगी उसके अनुरूप इसके प्रबंध किए जाएंगे। बोर्ड प्रशासन वैष्णो देवी के यात्रियों की तर्ज पर बाबा बर्फानी के भक्तों को सुविधा देना चाहता है। इससे यात्रा सुगम होने के साथ ही दर्शनार्थियों की संख्या भी बढ़ेगी।
इसी महीने ट्रैक बनाने का काम होगा शुरू
सूत्रों के अनुसार ट्रैक बनाने का काम इसी महीने शुरू हो सकता है। अमरनाथ यात्रा न होने की सूरत में इस समय का सदुपयोग ट्रैक बनाने में किया जाएगा। बोर्ड अधिकारियों की बैठक में फैसला किया गया कि जब यात्रा नहीं होगी तो ट्रैक बिल्कुल खाली रहेगा। ऐसे में ट्रैक बनाने के काम को आसानी से अंजाम दिया जा सकेगा।