{"_id":"60ded2848c0a6b66712573ee","slug":"jammu-and-kashmir-news-terrorist-nadeem-wanted-to-blast-many-religious-places-including-raghunath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: रघुनाथ मंदिर समेत कई अन्य धार्मिक स्थलों को उड़ाना चाहता था आतंकी नदीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: रघुनाथ मंदिर समेत कई अन्य धार्मिक स्थलों को उड़ाना चाहता था आतंकी नदीम
Fri, 02 Jul 2021 02:17 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:17 PM IST
सार
बीते दिनों जम्मू में पकड़ा गया आतंकी नदीम रघुनाथ मंदिर समेत कई अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को उड़ाना चाहता था। इस बात का खुलासा उससे पूछताछ के दौरान हुआ है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
रघुनाथ मंदिर, जम्मू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीआरएफ का आतंकी नदीम-उल-हक जम्मू के रघुनाथ मंदिर समेत कई अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को उड़ाना चाहता था। बनिहाल से जम्मू पहुंचे नदीम को शोपियां और पीओके में बैठे टीआरएफ के हैंडलरों ने यह टास्क दिया था। उसे बताया गया था कि जम्मू पहुंचकर उसको आईईडी मिल जाएगी और इसके बाद वह इसे धार्मिक स्थलों पर लगाकर धमाके करेगा।
विज्ञापन
नदीम से हो रही पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। बता दें पुलिस ने खुद कहा था कि नदीम शहर में कई प्रमुख स्थानों पर आईईडी से धमाके करने की फिराक में था। लेकिन समय रहते ही उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन
वहीं पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर वो कौन शख्स था, जिसने नदीम को आईईडी से भरा बैग दिया है। इसका सुराग हाथ नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने कई जगहों की सीसीटीवी फुटेज ली है।
विज्ञापन