फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news in hindi, Five private cold stores approved for apple storage in Jammu and Kashmir

Jammu and Kashmir: सेब भंडारण के लिए पांच निजी कोल्ड स्टोर मंजूर, बढ़ेगी ए ग्रेड सेब की पैदावार

Sat, 22 Aug 2020 10:27 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 Aug 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir news in hindi, Five private cold stores approved for apple storage in Jammu and Kashmir
जम्मू-कश्मीर में सेब की बागवानी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में सेब की बागवानी को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने उच्च तकनीक वाले पांच निजी कोल्ड स्टोर परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। प्रदेश में सेब की सघन बागवानी पर विशेष कार्यक्रम चलाया गया है। सघन बागवानी से पैदा होने वाला सेब उच्च गुणवत्ता का होता है, लेकिन स्टोरेज सुविधा न होने से बागवानों को सेब सीजन का अधिकतम मुनाफा नहीं हो पाता। पांच नए नियंत्रित वातावरण कोल्ड स्टोर परियोजनाओं को मंजूर कर लिया गया है।

विज्ञापन


यह मंजूरी अतिरिक्त सचिव केंद्र सरकार की अध्यक्षता में आयोजित ईएमसी की बैठक में दी गई। निदेशक मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर एजाज अहमद भट ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। प्रदेश सरकार ने सेब की सघन बागवानी कार्यक्रम पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में सेब की सघन बागवानी के लिए बागवानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसमें बाकायदा सब्सिडी दी जा रही है। आने वाले दिनों में उच्च गुणवत्ता वाले सेब की पैदावार बढ़ेगी, जिसे देखते हुए कोल्ड स्टोर क्षेत्र में निवेशकों को सब्सिडी देकर आकर्षित किया जा रहा है। केंद्र को कई अन्य प्रस्ताव भी भेजे गए हैं जिनकी औपचारिकताएं पूरी होने पर मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे आमदनी बढ़ाते हैं कोल्ड स्टोर
तुड़ान के बाद सेब को बागवान सीधे मंडी में भेज देते हैं। भंडारण व्यवस्था नहीं होने से सीजन के दौरान ही बागवान पैदावार को बेच देते हैं, जिससे उन्हें कम दाम मिलता है। कोल्ड स्टोर खुलने से सेब को ग्रेडिंग के बाद कोल्ड स्टोर में भेजा जाएगा। भंडारण होने से सेब को ऑफ सीजन में भी बेचा जा सकेगा। सेब की बागवानी मुख्य रूप से कश्मीर संभाग में होती है जबकि जम्मू संभाग की टेंपरेट जोन (बर्फीले इलाके) में भी सेब की बागवानी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed