{"_id":"6106ea3da327f419b60026fb","slug":"jammu-and-kashmir-news-four-drones-hovering-over-the-military-area-in-bari-brahmana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : बाड़ी ब्राह्मणा में सैन्य क्षेत्र पर मंडराए चार ड्रोन, पूरे इलाके में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : बाड़ी ब्राह्मणा में सैन्य क्षेत्र पर मंडराए चार ड्रोन, पूरे इलाके में अलर्ट
Mon, 02 Aug 2021 12:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बाड़ी ब्राह्मणा
अमर उजाला नेटवर्क, बाड़ी ब्राह्मणा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:08 AM IST
सार
- सेना और पुलिस ने संभाला मोर्चा
- फायरिंग रेंज से बाहर ऊंचाई पर देर तक मंडराते रहे
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका के बीच बाड़ी ब्राह्मणा के सैन्य क्षेत्र के ऊपर चार ड्रोन मंडराए। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह ड्रोन पाकिस्तान से भेजे गए हैं, जो फायरिंग रेंज से बाहर ऊंचाई पर उड़ते देखे गए। दो ड्रोन कुछ देर में ओझल हो गए, जबकि दो ड्रोन की लाइट देर रात तक टिमटिमाती दिखाई दे रही थी। पुलिस और सेना ने इलाके में अलर्ट जारी कर एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात दस बजे बाड़ी ब्राह्मणा में हाईवे किनारे सैन्य क्षेत्र के ऊपर लाइट नजर आई। ध्यान से देखने पर एक के बाद एक चार लाइटें नजर आईं। यह लाइटें ड्रोन की थीं। ड्रोन का पता चलते ही इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया। ड्रोन दिखाई देने पर लोग भी घरों से बाहर आ गए। कुछ देर में दो ड्रोन पुरमंडल की दिशा में जाते ही गायब हो गए।
विज्ञापन
सीमा पार से पाकिस्तान ड्रोन भेजने से बाज नहीं आ रहा है। बाड़ी ब्राह्मणा थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि ड्रोन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। आसमान में चार ड्रोन मंडराते देखे गए हैं। उनमें से दो ड्रोन गायब हो गए जिनकी दिशा पुरमंडल क्षेत्र की ओर जाती हुई दिखी। एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा निहार रंजन के अनुसार पूरे बाड़ी ब्राह्मणा के सैन्य क्षेत्र के ऊपर ड्रोन नजर आए हैं। यह ड्रोन फायरिंग रेंज से बाहर ज्यादा ऊंचाई पर उड़ रहे थे।
विज्ञापन