फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir news Farooq Abdullah became the first leader to pass through the Z Mod tunnel said Ladakh and Sonamarg will get big relief

जम्मू-कश्मीर: जेड मोड़ टनल से गुजरने वाले पहले नेता बने फारूक अब्दुल्ला, कहा- लद्दाख व सोनामर्ग को मिलेगी बड़ी राहत

Tue, 10 Aug 2021 09:03 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 10 Aug 2021 09:03 AM IST
सार

डॉ. फारूक पहले नेता हैं, जिनका काफिला जेड मोड़ टनल से गुजरा है। उन्होंने कहा कि यह रास्ता पूरे क्षेत्र के लिए आर्थिक विकास की राह खोलेगा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir news Farooq Abdullah became the first leader to pass through the Z Mod tunnel said Ladakh and Sonamarg will get big relief
पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर-लेह हाईवे पर बन रही जेड मोड़ टनल से गुजरने वाले पहले नेता बन गए हैं। उन्होंने 6.5 किलोमीटर लंबी जेड मोड़ टनल का काफिले के साथ सफर किया। वहीं, जोजिला टनल निर्माण स्थल का दौरा कर दोहरी टनल बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के अधिकारियाें के साथ दौरे में डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने परियोजनाओं को मील का पत्थर करार दिया। उन्होंने कहा कि जोजिला दर्रे में एक ही टनल बनाई जा रही है। इसमें एक और टनल बनाई जानी चाहिए, ताकि यातायात की आवाजाही सुगम और ज्यादा सुरक्षित हो सके। एनएचआईडीसीएल ने जून 2021 में जेड मोड़ टनल के दोनों सिरे मिलाए थे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक ने कहा कि दोनों सुरंगों का काम पूरा होने से लद्दाख और सोनामर्ग को हर मौसम की कनेक्टिविटी मिलेगी। यह पूरे क्षेत्र के लिए आर्थिक विकास की राह खोलेगा। उन्होंने श्रीनगर-सोनामर्ग और श्रीनगर-बारामुला हाईवे की मरम्मत का काम भी एनएचआईडीसीएल के अधीन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आतंकियों ने दोहराई तारीख: बीते साल नौ अगस्त को अब्दुल की तरह आज रसूल को मार डाला, पढ़ें नेताओं पर कब-कब हुए हमले    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed