फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir news: Banihal-Qazigund tunnel to open by the end of this month

जम्मू-कश्मीर : इसी माह खुलेगी बनिहाल-काजीगुंड टनल, जम्मू से श्रीनगर की 16 किमी घटेगी दूरी

Mon, 07 Jun 2021 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Jun 2021 01:18 AM IST
सार

  • उपकरणों की जांच कर रही निर्माण कंपनी, ट्रैफिक के ट्रायल रन की अनुमित मिली
  • जम्मू-श्रीनगर का फासला 16 किलोमीटर हो जाएगा कम, हर मौसम में सरपट दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
Jammu and Kashmir news: Banihal-Qazigund tunnel to open by the end of this month
बनिहाल-काजीगुंड टनल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 8.5 किलोमीटर लंबी बनिहाल-काजीगुंड टनल बनकर तैयार हो गई है। फिलहाल अत्याधुनिक उपकरणों की जांच प्रक्रिया जारी है, इसके पूरा होते ही टनल को इस माह के अंत तक आम यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से बनाई गई टनल में निर्माण कंपनी को ट्रैफिक के ट्रायल रन की अनुमति मिल गई है। यह टनल जम्मू-श्रीनगर हाईवे के मौजूदा 270 किलोमीटर लंबे फासले को 16 किलोमीटर कम करेगी। साथ ही हर मौसम में यातायात संभव होगा।  

विज्ञापन


2100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार टनल में दो ट्यूब हैं और हर 500 मीटर के फासले पर दोनों ट्यूब के बीच कॉरिडोर बनाया गया है। यह आपात स्थिति के लिए इमरजेंसी एक्जिट प्वाइंट हैं। निर्माण कंपनी के मुख्य प्रबंधक मुनीब टाक ने बताया कि टनल में वेंटिलेशन और बिजली से जुड़े उपकरणों की जांच चल रही है। इसमें कुल 126 जेट फैन, 234 सीसीटीवी कैमरे, फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। 
विज्ञापन


यह टनल हाईवे के मौजूदा रूट पर स्थित जवाहर टनल और शैतानी नाला को बाइपास करेगी। यह दोनों ही स्थान मौसम खराब होने पर यातायात के लिए सबसे बड़ी बाधा बन जाते हैं। खासकर बर्फबारी में आवाजाही रोक दी जाती है। टनल को जनसमर्पित करने से पूर्व तमाम पहलुओं की गहन जांच की जा रही है, जिसके पूरा होते ही टनल का लोकार्पण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर टनल से 400 मीटर नीचे तैयार की गई है नई सुरंग
कश्मीर संभाग को देश से जोड़ने वाले एकमात्र आल वेदर रोड बनिहाल दर्रे से गुजरती है। जवाहर टनल के पास हाईवे की समुद्रतल से ऊंचाई 2194 मीटर (7198 फुट) है। बनिहाल-काजीगुंड टनल जवाहर टनल से ऊंचाई में 400 मीटर नीचे है। नई टनल की औसत ऊंचाई 1790 मीटर (5870 फुट) है। वर्तमान हाईवे पर बर्फीले तूफान और हिमस्खलन का खतरा बना रहता है। नई टनल इन तमाम चुनौतियों को बाइपास कर श्रीनगर से बनिहाल तक के रास्ते को एक्सप्रेसवे में तब्दील कर देगी।


मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों में टनल निर्माण में लगे 10 साल 
बनिहाल दर्रे की भौगोलिक स्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसी के चलते टनल निर्माण में दस साल लग गए। वर्ष 2011 में शुरू हुआ निर्माण अब जाकर पूरा हुआ है। हालांकि, भूमि हस्तांतरण, श्रमिकों की देनदारी से जुड़े पहलु भी सामने आए, लेकिन निर्माण कंपनी के सूत्रों ने बताया कि निर्माण देरी के लिए भौगोलिक स्थितियां सबसे बड़ा कारण रही। सर्दी के सीजन में यहां काम करना मुश्किल भरा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed