फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir news:  50 thousand will come in the account of those who lost their loved ones from Corona

जम्मू-कश्मीर : कोरोना से अपनों को खोने वालों के खाते में आएंगे 50-50 हजार

Thu, 25 Nov 2021 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Nov 2021 01:33 AM IST
सार

आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी समिति ने राहत राशि वितरण प्रक्रिया को दी मंजूरी। प्रदेश में 4176 लोगों की संक्रमण से गई है जान।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir news:  50 thousand will come in the account of those who lost their loved ones from Corona
demo pic - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण से मौत के चार हजार से ज्यादा मामलों में सरकार परिजनों को 50-50 हजार रुपये की राहत राशि सीधे उनके खातों में डालेगी। इस प्रक्रिया को दो माह के भीतर मुकम्मल कर लिया जाएगा। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन


वहीं, 23-24 अक्तूबर को प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की आपदा से फसलों को हुए नुकसान के लिए 66.12 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी गई। बैठक में बताया गया कि कोरोना से प्रदेश में 4176 लोगों ने जान गंवाई है। मृतकों के परिवार वालों को आधार लिंक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से राहत राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन


जिला उपायुक्त स्वास्थ्य विभाग से परामर्श कर कोरोना महामारी के शिकार हुए लोगों के परिवारों के खाते में दो माह में राहत राशि ट्रांसफर करेंगे। इसमें कोविड महामारी, कोरोना वॉरियर और कोरोना रोकथाम अभियान के दौरान जान गंवाने सभी शामिल होंगे। जिला प्रशासन वेब पोर्टल पर अनुदान राहत सहायता हासिल करने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक उपलब्ध करवाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed