फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Mysterious blast in Kupwara, five family members injured, one dead

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में हुआ रहस्मयी धमाका, परिवार के पांच लोग घायल, एक की मौत

Thu, 16 Sep 2021 11:10 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 16 Sep 2021 11:10 PM IST
सार

इस धमाके में घायलों में गुलाम मोहम्मद वानी (45) और उनकी पत्नी- राजा बेगम (38), मां- जनता बेगम (70), बेटी- रिफत (17) और मुक्ति बेगम (34) शामिल हैं। परिवार के कुछ सदस्य कथित तौर पर कबाड़ का कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Mysterious blast in Kupwara, five family members injured, one dead
कुपवाड़ा में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के तारतपोरा रामहाल इलाके में गुरुवार शाम रहस्यमयी धमाका हुआ। इसमें एक लड़की की मौत हो गई वहीं परिवार के पांच अन्य सदस्य घायल हो गए।  पुलिस विस्फोट होने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुलाम मोहम्मद वानी के घर में विस्फोट हुआ, जिसमें उसकी 17 वर्षीय बेटी शबनम बानो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

घायलों में गुलाम मोहम्मद वानी (45) और उनकी पत्नी- राजा बेगम (38), मां- जनता बेगम (70), बेटी- रिफत (17) और मुक्ति बेगम (34) शामिल हैं। परिवार के कुछ सदस्य कथित तौर पर कबाड़ का कारोबार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कचरे के साथ कुछ विस्फोटक घर पर लाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकारी कर्मियों को अब विजिलेंस के एनओसी पर ही मिलेगा पासपोर्ट


इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की प्रकृति की जांच की जा रही है और ऐसा लग रहा है कि इसका आतंक के साथ कोई भी संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed