{"_id":"60cc7bfb8ebc3e32bc4e965e","slug":"jammu-and-kashmir-more-than-100-complaints-of-blackmailing-on-social-media-every-month-know-how-people-are-getting-trapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग की हर माह 100 से ज्यादा शिकायतें, जानिए कैसे फंस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग की हर माह 100 से ज्यादा शिकायतें, जानिए कैसे फंस रहे लोग
Fri, 18 Jun 2021 04:26 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 18 Jun 2021 04:26 PM IST
सार
लड़कियों के जरिये दोस्ती का झांसा देकर अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर रहा गिरोह। साइबर पुलिस के साथ अब थानों में भी पहुंचने लगी शिकायतें।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर झांसे में लेकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। साइबर पुलिस के साथ-साथ अब थानों में भी इसकी शिकायतें पहुंचने लगी हैं। हर महीने 100 से ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। कई थाने ऐसे हैं, जहां एक महीन में ऐसी पांच से छह शिकायतें पहुंच चुुकी हैं। कई लोग शर्म के मारे बता तक नहीं रहे। डॉक्टर, सुरक्षा एजेंसियों के कर्मी और कई अन्य लोग ब्लैकमेलरों के झांसे में आ रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर, नोएडा-दिल्ली बार्डर के क्षेत्र से ब्लैकमेलर नेटवर्क आपरेट कर रहे हैं। इन कारनामे में कई लड़कियों को शामिल किया गया है। जो सोशल मीडिया पर दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाती है और फिर धमकाकर पैसे मांगती है। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
सूचना मिली है कि जिले में इस तरह के हर महीने पुलिस और साबइर के पास 100 से ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। अकेले जम्मू शहर के गंग्याल पुलिस स्टेशन में पिछले एक महीने में 6 शिकायतें इस तरह की पहुंची हैं। साइबर पुलिस के एसपी नरेश कुमार का कहना है कि लोग ब्लैकमेलरों के चंगुल में न फंसे और पैसे तो किसी भी कीमत पर ट्रांसफर न करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सुनहरा मौका: 800 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी, पारदर्शिता के लिए उठाया गया ये कदम
यह है फंसाने का तरीका
सबसे पहले फेसबुक पर दोस्ती की जाती है। इसके बाद व्हाट्सएप का नंबर मांगा जाता है। जैसे ही व्हाट्सएप का नंबर दिया तो वीडियो कॉल आता है। वीडियो काल आते ही सामने एक निर्वस्त्र लड़की दिखाई देती है। लड़की व्हाट्सएप यूजर को कहती है कि वह निर्वस्त्र हो जाए। जैसे ही यूजर ऐसा करेगा तो उसका वीडियो बन जाता है। यह वीडियो यूजर को भेजकर ब्लैकमेल किया जाता है। उससे पैसे मांगे जाते हैं, नहीं देने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जाती है।