{"_id":"5efa109e8ebc3e42ca7a57f3","slug":"jammu-and-kashmir-militants-hurled-ubgl-grenade-at-50-rr-camp-of-indian-army-of-budgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सेना के कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, हमलावरों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सेना के कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, हमलावरों की तलाश
Mon, 29 Jun 2020 09:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 29 Jun 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के छत्तरगाम इलाके में स्थित 50 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकियों ने यूबीजीएल ग्रेनेड से हमला किया। हालांकि इस हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि सोमवार की शाम को कुछ आतंकियों ने यूबीजीएल (अंडर बैरेल रॉकेट लांचर) से 50 आरआर के कैंपर ग्रेनेड से हमला किया, परंतु ग्रेनेड कैंप के बाहर ही गिर जाने के कारण किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
दहशतगर्द वहां से भाग निकले। हमला होते ही सतर्क सेना के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया। कई जगह नाके लगाकर आने जाने वालों की चेकिंग शुरू कर दी। फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है कि हमला किसने किया। किसी आतंकी संगठन ने अभी हमले की जिम्मेदारी भी नहीं ली है।