फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Major accident in Udhampur, bus full of CRPF jawans falls into a ditch

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में बड़ा हादसा... सीआरपीएफ जवानों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, दो बलिदान; 16 घायल

Thu, 07 Aug 2025 12:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Aug 2025 12:33 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में कंडवा के पास एक सीआरपीएफ का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो सीआरपीएफ जवानों के बलिदान की खबर है। 16 अन्य जवान घायल हो गए। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Major accident in Udhampur, bus full of CRPF jawans falls into a ditch
200 फीट गहरी खाई में गिरी CRPF की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा हुआ है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में दो जवान बलिदान हो गए हैं। कई जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुासर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 187वीं बटालियन की बस उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जाते समय करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए। जबकि 15 जवान घायल हो गए।
विज्ञापन


बस में 18 जवान सवार थे, आज सुबह लगभग 10:30 बजे यह हादसा हुआ। बस जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जा रही थी। इसी दौरान बस खाई में गिर गई। सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर ऊधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि उधमपुर में कंदवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ का एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में कुछ जवानों के बलिदान की खबर सुनकर व्यथित हूं। वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे। मैंने अभी-अभी डीसी सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रही हैं और मुझे जानकारी दे रही हैं। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। स्थानीय लोग स्वेच्छा से सहायता के लिए आगे आए हैं। हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।"

संबंधित वीडियो:

बसंतगढ़ के कदवा इलाके में सीआरपीएफ की एक बंकर गाड़ी गहरी खाई में गिर गई, जिससे दो जवान बलिदान हो गए और करीब 16 जवान घायल हुए हैं। घायलों का इलाज पीएचसी बसंतगढ़ में चल रहा है, जबकि 8 गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की पुष्टि एएसपी संदीप भट ने की है।

बलिदान जवानों की पहचान:
  • आनंद कोच, उम्र 27 वर्ष, निवासी मेघालय, बटालियन 137
  • अरविंद, उम्र 36 वर्ष, निवासी बिहार, बटालियन 187

गंभीर रूप से घायल जवानों में शामिल हैं:
  • करले गजानंद (महाराष्ट्र)
  • सुनील ज़ाल्को (झारखंड)
  • अनीश कुमार (केरल)
  • मिलन कुमार (झारखंड)
  • मोहम्मद मुश्ताक (जम्मू-कश्मीर, राजौरी)
  • गोपा राम (राजस्थान)
  • उधाराज (ASI, यूपी)
  • जितेन्द्र प्रधान (झारखंड)
  • एस. सुडालाई मणि (तमिलनाडु)
  • जाला विजय कुमार (गुजरात)
  • सोनू कुमार (झारखंड)
  • मुकेश कुमार (बिहार)
  • जे. हेब्रम (ओडिशा)
  • राकेश कुमार (जम्मू, आर.एस. पुरा)
  • धनराज पाहाडे (महाराष्ट्र)
  • सुखविंदर सिंह (दिल्ली)

हादसे की पुष्टि बसंतगढ़ के एएसपी संदीप भट और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर द्वारा की गई है। हादसे की वजह वाहन की तकनीकी खराबी या सड़क की स्थिति मानी जा रही है, लेकिन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed