{"_id":"649a3fd0ae122c6503066a96","slug":"jammu-and-kashmir-local-terrorist-of-al-badar-killed-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu-Kashmir: अल-बदर का स्थानीय आतंकी मारा गया, इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी; हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu-Kashmir: अल-बदर का स्थानीय आतंकी मारा गया, इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी; हथियार भी बरामद
Tue, 27 Jun 2023 07:56 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 27 Jun 2023 07:56 AM IST
सार
ऑपरेशन के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। मारा गया आतंकी अल बदर का स्थानीय बताया जा रहा है। इलाके की घेराबंदी की गई है सर्च ऑपरेशन जारी है। गोला-बारूद और हथियार समेत कई सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
ऑपरेशन के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि हुवरा गांव में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इसके बाद बाद संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। जब सुरक्षाबल एक ठिकाने के पास पहुंचे तो उन पर फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने एक ठिकाने को घेर लिया है। फायरिंग में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। आतंकियों की तलाश से बड़े स्तर में अभियान चलाया गया है। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को लगाया गया है। इससे पहले 25 जनवरी को पुंछ एलओसी पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए तीन घुसपैठिए को मार गिराया।