विमान हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा- शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केरल विमान हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दुबई से केरल आ रहे एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत हृदयविदारक व दुखद है। भगवान से प्रार्थना है कि दिवगंत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
दुबई से केरल आ रहे एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत हृदयविदारक व दुखद है। भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों मे स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।विज्ञापन
शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।— Manoj Sinha (@manojsinhabjp) August 7, 2020
इससे पहले शुक्रवार रात करीब 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि "कोझिकोड में हुए विमान हादसे से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है। जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से इस संबंध में बात की। अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और हर तरह की संभव मदद दे रहे हैं।" केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि एनडीआरएफ की टीम को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने को कहा गया है।
यह भी पढ़ेंः अरुण जेटली घर में पढ़ते थे जम्मू-कश्मीर का संविधान, पर इस प्लान से संगीता भी थीं अनजान
बता दें कि केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार की शाम लैंडिंग के दौरान फिसल गया और खाई में गिर गया। हादसे में दो पायलट सहित 18 लोगों की मौत हुई है।