फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir latest news, trial run will run on Banihal Qazigund Highway Tunnel for a few more days

जम्मू-कश्मीर: बनिहाल काजीगुंड हाईवे टनल पर कुछ दिन और चलेगा ट्रायल रन, मंत्रालय को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Sun, 27 Jun 2021 04:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 27 Jun 2021 04:46 PM IST
सार

सफल ट्रायल रन के बाद केंद्रीय सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को पूरी रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद ही लोर्कापण के संदर्भ में तिथि तय हो पाएगी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir latest news, trial run will run on Banihal Qazigund Highway Tunnel for a few more days
बनिहाल काजीगुंड टनल - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर साढ़े आठ किलोमीटर लंबी बनिहाल काजीगुंड टनल पर अभी कुछ दिन और ट्रायल रन चलेगा। ट्रायल रन के पूरी तरह से सफल होने के बाद इसकी रिपोर्ट नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रालय को भेजी जाएगी। इसके बाद ही जम्मू-कश्मीर व देश के लिए अति महत्वपूर्ण बनिहाल काजीगुुंड टनल के लोकार्पण की तिथि तय हो पाएगी। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को ऑल वेदर बनाने की दिशा में बनिहाल काजीगुंड टनल की अहम भूमिका रहने वाली है। ऐसे में ट्रायल रन के दौरान हर कमी को दूर किया जा रहा है। सुरक्षा मानदंडों का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसलिए ट्रायल की अवधि को भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


एनएचएआई के जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रीय निदेशक रोहिन गुप्ता का कहना है कि बनिहाल काजीगुंड टनल के लोकार्पण से पहले ट्रायल रन का काम लगातार जारी है। अथारिटी अपनी रिपोर्ट केंद्रीय मंत्रालय को सौपेंगी। इसके बाद लोकार्पण का फैसला सरकार लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- भारतीय सैन्य ठिकाने पर पहला ड्रोन अटैक: हाई अलर्ट पर सभी एयरफोर्स स्टेशन, डीजीपी ने कही ये बात

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed