{"_id":"60d99b72ab8f1c743c494667","slug":"jammu-and-kashmir-latest-news-ashwini-kumar-churangu-raised-questions-on-uscirf-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अश्विनी कुमार चुरंगू ने यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अश्विनी कुमार चुरंगू ने यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट पर उठाए सवाल
Mon, 28 Jun 2021 03:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 28 Jun 2021 03:52 PM IST
सार
अश्विनी कुमार चुरंगू ने कहा कि भारत पर अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट में इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल का प्रभाव साफ झलक रहा है।
विज्ञापन
अश्विनी कुमार चुरंगू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीरी पंडित विस्थापित नेता एवं भाजपा के राजनीतिक मामलों और फीड बैक विभाग के प्रभारी अश्विनी कुमार चुरंगू ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग की तथाकथित रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
जम्मू में रविवार को पत्रकार वार्ता में चुरंगू ने कहा कि यूएससीआईआरएफ रिपोर्ट के जवाब में काउंटर रिपोर्ट उनके द्वारा पीएमओ में सौंपी गई है और केंद्रीय विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से आग्रह किया गया है कि वह जरूरी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
भारत विरोधी और केंद्र सरकार विरोधी रवैये के साथ यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट तैयार की गई है और भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संसद या अन्य किसी सांविधानिक संस्था ने कभी भी अमेरिका में नस्लवाद पर कोई वाद विवाद या हस्तक्षेप नहीं किया, लेकिन उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले तथाथित रिपोर्ट में खासतौर से योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा गया है।
विज्ञापन