{"_id":"5e100fc28ebc3e881043a893","slug":"jammu-and-kashmir-lashkar-e-taiba-terrorist-nisar-dar-arrested-by-security-forces","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का आतंकी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान भागा था निसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का आतंकी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान भागा था निसार
Sat, 04 Jan 2020 09:38 AM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 04 Jan 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
terrorist Nisar Dar
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने कुल्लन गांदरबल में मुठभेड़ के दौरान आतंकी फरार हो गया था। सुरक्षाबलों ने आतंकी को शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी निसार डार को शुक्रवार की रात सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कुल्लन गांदरबल में एक मुठभेड़ से बच गया था, जिसमें एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था।
विज्ञापन
आतंकवादियों की तलाश में तीसरे दिन भी जारी रहा सर्च ऑपरेशन
वहीं, नौशेरा सब डिवीजन के सीमावर्ती डब्बर क्षेत्र और अन्य इलाकों में आतंकवादियों की तलाश में शुक्रवार को भी सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी रहा। तीन दिन से चल रहे इस आपरेशन में अभी कोई भी सफलता हाथ लगी है।
दूसरी तरफ स्थानीय लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे सुबह छह बजे बाद घरों से निकलें और शाम पांच बजे तक घरों में चले जाएं। सेना और पुलिस ने लोगों से सहयोग का अनुरोध किया है।
सेना और पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में शुक्रवार को भी डब्बर गांव के अलावा खेरी, गरात, मंगलाई, पोठा गांवों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से भी संदिग्धों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने जंगलों में भी आपरेशन चलाया।
विज्ञापन
J&K: Lashkar-e-Toiba terrorist Nisar Dar arrested by security forces last night. He had earlier escaped from an encounter in Kullan Ganderbal in which one Pakistani terrorist was killed.
— ANI (@ANI) January 4, 2020विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी निसार डार को शुक्रवार की रात सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कुल्लन गांदरबल में एक मुठभेड़ से बच गया था, जिसमें एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था।
विज्ञापन
आतंकवादियों की तलाश में तीसरे दिन भी जारी रहा सर्च ऑपरेशन
वहीं, नौशेरा सब डिवीजन के सीमावर्ती डब्बर क्षेत्र और अन्य इलाकों में आतंकवादियों की तलाश में शुक्रवार को भी सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी रहा। तीन दिन से चल रहे इस आपरेशन में अभी कोई भी सफलता हाथ लगी है।
दूसरी तरफ स्थानीय लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे सुबह छह बजे बाद घरों से निकलें और शाम पांच बजे तक घरों में चले जाएं। सेना और पुलिस ने लोगों से सहयोग का अनुरोध किया है।
सेना और पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में शुक्रवार को भी डब्बर गांव के अलावा खेरी, गरात, मंगलाई, पोठा गांवों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से भी संदिग्धों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने जंगलों में भी आपरेशन चलाया।
सेना व पुलिस उन तीन संदिग्धों की तलाश में जुटी है जिन्होंने एक बक्करवाल परिवार के घर में पानी पीने के बाद सेना के ठिकानों व मुगल रोड के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही थी।
रात के अंधेरे में इन आतंकियों और सेना के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए थे। पिछले तीन दिन से सेना लगातार इन आतंकवादियों की तलाश में जुटी है। क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर के बाद कई गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।