फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Ladakh High Court Rahul Bharti to be judge by advocate quota

जम्मू-कश्मीर लद्दाख हाईकोर्ट के जजों की संख्या बढ़ीः अधिवक्ता कोटे से न्यायाधीश बने राहुल भारती

Sat, 06 Mar 2021 09:59 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 06 Mar 2021 09:59 AM IST
सार

वर्ष 2019 में प्रदेश हाईकोर्ट कॉलेजियम ने भारती के नाम की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट में की थी। 15 दिसंबर 2020 में उन्हें सीनियर एडवोकेट का दर्जा मिला था। हाईकोर्ट में 17 जजों की नियुक्ति की मंजूरी है, इसमें 13 स्थायी जज और चार अतिरिक्त जज होते हैं। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Ladakh High Court Rahul Bharti to be judge by advocate quota
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर लद्दाख हाईकोर्ट के जजों की संख्या 12 होेने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सीनियर एडवोकेट राहुल भारती को बतौर हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। अब राष्ट्रपति के पास राहुल का नाम जाएगा। राहुल भारती को एडवोकेट कोटे से जज बनाया गया है। वर्ष 2019 में प्रदेश हाईकोर्ट कॉलेजियम ने भारती के नाम की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट में की थी। जिसको अब सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दी है।

विज्ञापन


न्यूनतम दस साल का अनुभव रखने वाले एडवोकेट को ही इस पद के लिए मान्य किया जाता है। जिसमें 45 से 55 वर्ष की आयु होना भी अनिवार्य है। हाईकोर्ट में 17 जजों की नियुक्ति की मंजूरी है, इसमें 13 स्थायी जज और चार अतिरिक्त जज होते हैं। मौजूदा समय में चीफ जस्टिस को मिलाकर हाईकोर्ट के पास 11 जज हैं। 
विज्ञापन


चीफ जस्टिस पंकज मित्थल के अलावा अली मोहम्मद मागरे, धीरज सिंह ठाकुर, ताशी राबस्टन, संजीव कुमार, सिंधु शर्मा, रजनीश ओसवाल, विनोद चटर्जी कौल, संजय डार और जावेद इकबाल वानी मौजूद हैं। राहुल भारती बार काउंसिल ऑफ जम्मू-कश्मीर में वर्ष 1991 में पंजीकृत हुए थे। 15 दिसंबर 2020 में उन्हें सीनियर एडवोकेट का दर्जा मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed