फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Khelo India Winter Games begins in Gulmarg, Sports Minister and LG encourage players

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स शुरू, खेल मंत्री और एलजी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया

Fri, 10 Feb 2023 01:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 01:30 PM IST
सार

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स 14 फरवरी तक चलेंगे। इसमें देश के 29 राज्यों के 1500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इससे खिलाड़ियों को फायदा होगा और पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Khelo India Winter Games begins in Gulmarg, Sports Minister and LG encourage players
गुलमर्ग में आयोजन के शुभारंभ के मौके पर लोग - फोटो : एलजी ट्ववीट

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इस मौके पर मौजूद रहे। 14 फरवरी तक होने वाली आयोजन में देश भर के लगभग 1500 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


यह खेलो इंडिया विंटर गेम्स का तीसरा संस्करण है। सबसे पहले वर्ष 2020 में इन खेलों का आयोजन किया गया था और मेजबान जम्मू-कश्मीर अब तक शीर्ष पर रहा है। पांच दिवसीय खेलों में स्नो शू रेस, आइस स्केटिंग, आइस हॉकी, स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग जैसे खेल आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


शुभारंभ के मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारी बर्फबारी के बाद भी खेलों के प्रति लोगों का उत्साह देखकर पता लगता है कि फिट इंडिया अभियान को प्रशासन ने गांव-गांव तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का उत्साह बताता है की सभी लोग विंटर गेम्स के लिए कितने उत्सुक हैं। दो वर्षों के बाद फिर से गुलमर्ग में इसका आगाज शुरू हो गया है। देश भर से आए खिलाड़ी पूरे जोश के साथ प्रदर्शन को तैयार हैं।

युवा बढ़-चढ़कर खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। खुशी है की कश्मीर में टूरिज्म लगातार बढ़ रहा है। सरकार यहां पर और सुविधाएं बढ़ाएगी जिससे टूरिज्म के साथ रोजगार भी बढ़ेगा।

बर्फबारी के मौसम में लोग रात में स्कीइंग और लेजर शो का आनंद ले रहे हैं इससे पता चलता है कि जम्मू कश्मीर बदल चुका है। प्रधानमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) के तहत प्रशासन शानदार काम कर रहा है। इस योजना के तहत खेल की सुविधाएं, मैदान और इंडोर स्टेडियम बनाने का काम किया है।


गुलमर्ग में जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स 14 फरवरी तक चलेंगे। इसमें देश के 29 राज्यों के 1500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इससे खिलाड़ियों को फायदा होगा और पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed