फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Heroin worth crores made in Afghanistan recovered from IB, was crossed through Pakistan

जम्मू-कश्मीर: आईबी से अफगानिस्तान में तैयार की गई करोड़ों की हेरोइन बरामद, पाकिस्तान के रास्ते करवाई गई थी पार

Thu, 22 Jul 2021 08:21 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 22 Jul 2021 08:21 PM IST
सार

पूर्व सेना कर्मी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों से मिली दो किलोग्राम हेरोइन की कीमत बताई जा रही 14 करोड़।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Heroin worth crores made in Afghanistan recovered from IB, was crossed through Pakistan
हेरोइन ड्रग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद की है। अफगानिस्तान में तैयार नशे की इस खेप को पाकिस्तानी तस्करों ने सीमापार से अखनूर के ज्यौड़िया बार्डर पर फेंका था। जिसे स्थानीय तस्करों ने बरामद किया। इस मामले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। इसमें एक पूर्व सैन्य कर्मी भी शामिल है।

विज्ञापन


एएनटीएफ के एसएसपी विनय कुमार ने बताया कि अखनूर निवासी नरेश कुमार को स्कूटी के साथ बुधवार को पकड़ा था। उसके पास से एक किलोग्राम हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ। उसने यह पैकेट खौड़ के रहने वाले बलवीर सिंह और कमल कुमार से लिया था। कमल कुमार सेना का पूर्व कर्मी है। एएनटीएफ ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। पता चला कि बलवीर और कमल कुमार के पास एक किलो हेेरोइन और है।
विज्ञापन


जिसे उन्होंने खौड़ के पलांवाला बार्डर के पास छिपाकर रखा है। दोनों को मौके पर ले जाया गया और सेना की मदद से तलाशी अभियान चलाया। इस बीच दोनों की निशानदेही पर हेरोइन का पैकेट पकड़ा गया। तीनों आरोपियों से बरामद हेरोइन के दोनों पैकेटों पर अफगानिस्तान का टैग लगा हुआ है। दोनों पैकेटों का वजन दो किलोग्राम है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 14 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आरटीपीसीआर की बढ़ेगी क्षमता, पांच जिलों में जल्द शुरू होंगी नई लैब

पाकिस्तानी तस्करों के नाम आए सामने
आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि हेरोइन के दौनों पैकेट पाकिस्तान में सक्रिय नशा तस्करों ने फेंकी थी। इन लोगों ने कुछ पाकिस्तानी तस्करों के नाम भी बताए हैं। एसएसपी का कहना है कि यह हेरोइन ड्रोन से फेंकी गई या फिर किसी अन्य तरीके से, इसकी फिलहाल जांच की जा रही है। तीनों के पकड़े जाने से कुछ और स्थानीय लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed