{"_id":"5ea98d458ebc3e90612fe820","slug":"jammu-and-kashmir-heavy-shelling-by-pakistani-army-in-poonch-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी ने पुंछ में फिर की गोलाबारी, नौशेरा में स्नाइपर शाट से जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी ने पुंछ में फिर की गोलाबारी, नौशेरा में स्नाइपर शाट से जवान घायल
Wed, 29 Apr 2020 10:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन अपनी चौकियों राजा, बोधिया आदि से कसबा, कीरनी व डोकरी सेक्टर में गोलाबारी की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेना की चौकियों के साथ ही करीब आधा दर्जन गांव के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया।
सीमा पर घंटों मोर्टार से गोलाबारी की, जिसकी आवाजें कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दीं। फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। सेना गोलाबारी का जवाब दे रही है।
दूसरी ओर नौशेरा में पाकिस्तान की ओर से दागे गए एक स्नाइपर शाट में एक जवान घायल हो गया। उसे उधमपुर के बेस अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन देर शाम करीब 5.15 बजे कसबा, कीरनी के साथ ही डोगरी क्षेत्र में गोलाबारी शुरू कर दी। इसका सेना की तरफ से भी जवाब दिया गया। इस बीच शाम 7.10 बजे पाकिस्तानी सेना ने मनकोट व मेंढर में गोलीबारी शुरू कर दी।

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार दोपहर को भी पाकिस्तानी सेना ने इन्हीं क्षेत्रों में कई घंटे तक गोलाबारी की थी। गोलाबारी से नियंत्रण रेखा से सटे कसबा, कीरनी, माल्टी, बनवत, डोकरी, मदारी और बांडी चेचियां जैसे इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की इस हरकत के पीछे काफी समय से नियंत्रण रेखा के उस पार डेरा डाले कोरोना संक्रमित आतंकियों को इस तरफ घुसपैठ कराने का प्रयास है। क्योंकि कई संक्रमित आतंकियों की हालत काफी नाजुक है। जो पाकिस्तानी सेना के लिए सरदर्द बने हुए हैं।
-घायल जवान को हेलिकॉप्टर से ले गए उधमपुर
दूसरी ओर नौशेरा के कलाल सेक्टर में शाम लगभग चार बजे पाकिस्तानी सेना के स्नाइपर शॉट में सेना का एक जवान वैभव घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हवाई मार्ग उधमपुर ले जाया गया है। हालांकि सैन्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।