{"_id":"60f156ed8ebc3ed846536fc3","slug":"jammu-and-kashmir-government-preparing-entrepreneurial-system-for-ex-servicemen-and-brave-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पूर्व सैनिक और वीर नारियों के लिए उद्यमशील तंत्र तैयार कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पूर्व सैनिक और वीर नारियों के लिए उद्यमशील तंत्र तैयार कर रही सरकार
Fri, 16 Jul 2021 03:22 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 16 Jul 2021 03:22 PM IST
सार
दौरान जम्मू-कश्मीर केवीआईबी की उपाध्यक्ष ने कहा कि विभाग में 91000 पूर्व सैनिक और वीर नारियां पंजीकृत हैं। 1.33 करोड़ रुपये की सब्सिडी और चार करोड़ का बैंक ऋण इनके लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए सरकार एक उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र तैयार कर रही है। यह जानकारी सलाहकार बसीर खान ने गुरुवार को खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सशक्त बनाने के लिए सूक्ष्म औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए करवाए सम्मेलन में दी।
विज्ञापन
उन्होंने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए योजनाएं शुरू करने पर केवीआईबी और सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रयासों की सराहना की। कहा कि यह सम्मेलन अगले सत्र की शुरूआत करेगा, जिसमें प्रतिभागियों का समग्र दृष्टिकोण होगा, स्वरोजगार और रोजगार सृजन के नए रास्ते बनेंगे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर केवीआईबी की उपाध्यक्ष डॉ. हिना शफी भट्ट ने कहा कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सहयोग किया जा जा रहा है।
विज्ञापन