{"_id":"5fce36778ebc3ecfba097c46","slug":"jammu-and-kashmir-government-issued-medium-and-low-danger-avalanche-warning-issued-for-higher-reaches","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सरकार ने ऊपरी इलाकों में मध्यम और निम्न स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सरकार ने ऊपरी इलाकों में मध्यम और निम्न स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की
Mon, 07 Dec 2020 07:34 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 07 Dec 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
हिमस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोमवार को पुंछ, किश्तावाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल जिलों में ऊंची जगहों पर मध्यम स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। जबकि रामबन, अनंतनाग, कुलगाम और बारामूला की ऊंची जगहों पर निम्न स्तर के हमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
Medium danger avalanche warning issued for higher reaches of Poonch, Kishtwar, Kupwara, Bandipora and Ganderbal districts. Low-level avalanche warning for upper reaches of Ramban, Anantnag, Kulgam and Baramulla: Disaster Management authority, J&K government
— ANI (@ANI) December 7, 2020विज्ञापन
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी
कश्मीर में सोमवार को बदले मौसम के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनामर्ग, जोजीला पास, शोपियां, अनंतनाग, कुपवाड़ा के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अन्य जिलों में दोपहर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई थी। जम्मू संभाग के भी अधिकतर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 8-9 दिसंबर को भी मौसम बिगड़ा रहेगा। इसमें जम्मू और कश्मीर के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन