फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir government had reprimand

एनजीटी ने जम्मू-कश्मीर सरकार को लगाई फटकार

Fri, 29 Jan 2016 12:38 AM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir government had reprimand

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने में देरी करने पर जम्मू-कश्मीर सरकार को जमकर फटकार लगाई है। ग्रीन बेंच ने कहा कि आदेश के बावजूद एक खूबसूरत जगह को लापरवाही और उदासीनता के चलते बर्बाद किया जा रहा है।

विज्ञापन


नियमों के मुताबिक न ही घरों से ठोस कचरे का संग्रहण किया जा रहा है और न ही उसका प्रबंधन और निपटारा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस काम के लिए सरकार अभी तक कोई ठोस नीति भी नहीं तैयार कर सकी है। बेंच ने अगली सुनवाई में मुख्य सचिव व अन्य संबंधित सचिवों के साथ श्रीनगर नगर निगम के कमिश्नर को भी तलब किया है।
विज्ञापन


जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली बेंच ने वीरवार को मामले की सुनवाई के दौरान ग्रीन बेंच ने कहा कि ट्रिब्यूनल के आदेशों का पालन करने के लिए सरकार के पास सिर्फ एक सप्ताह का वक्त है। इस अवधि में सरकार यह सुनिश्चित करे कि कूड़ा-कचरा शहर में न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रिब्यूनल के सवालों पर चुप्पी

Jammu and Kashmir government had reprimand

ग्रीन बेंच ने सरकार की ओर से पेश वकीलों से पूछा कि आखिर कूड़े-कचरे के संग्रहण के लिए अभी तक कोई नियम क्यों नहीं है? क्या इसके लिए भी कैबिनेट के अनुमति की जरूरत होगी। हम आश्चर्यचकित हैं कि पूरे श्रीनगर में कहीं भी कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं है।

हर जगह कूड़ा-कचरा बिखरा दिखाई देता है। आखिर आप एमएसडब्ल्यू प्लांट क्यों नहीं लगा रहे हैं। श्रीनगर बेहद खूबसूरत शहरों में एक है। आप लोगों को परेशानी में नहीं डाल सकते।

सुनवाई के दौरान ग्रीन बेंच ने पूछा कि आखिर जो पैसा आपको इन कामों के लिए आवंटित किया गया था वो कहां गया। कम से कम ठोस कचरे के संग्रहण को लेकर आपके पास कोई प्रावधान होना चाहिए। नहीं तो ट्रिब्यूनल नगर निगम को सारा कचरा सचिवालय में डंप करने के लिए आदेश देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed