फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Goods seized amid uproar in No street zone, scuffle with street vendors of team that went to remove encroachment

जम्मू-कश्मीर: नो रेहड़ी जोन में हंगामे के बीच सामान जब्त, अतिक्रमण हटाने गई टीम की रेहड़ी वालों के साथ हाथापाई

Tue, 14 Sep 2021 09:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 14 Sep 2021 09:28 PM IST
सार

रेहड़ी वाले बोले साजिशन की जा रही कार्रवाई, परिषद ने कहा हर हाल में हटेगा अतिक्रमण। रेहड़ी वालों का कहना था नगर परिषद की टीम साजिश के तहत चंद रेहड़ियों को ही निशाना बनाती है। बाजार में सैकड़ों बिना लाइसेंस की रेहड़ियां नो रेहड़ी जोन लगी हैं, लेकिन हर बार कुछ को ही निशाना बनाया जाता है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Goods seized amid uproar in No street zone, scuffle with street vendors of team that went to remove encroachment
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उधमपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर मंगलवार को हंगामा हो गया। नो रेहड़ी जोन घोषित क्षेत्र में लगी रेहड़ियों को हटाने गई नगर परिषद की टीम के साथ रेहड़ी वालों की हाथापाई हो गई। इस दौरान कई रेहड़ियों का सामान जब्त कर लिया गया, जबकि हाथापाई के सामान से तोड़फोड़ भी हो गई। रेहड़ी वालों ने कार्रवाई को चुनिंदा लोगों के खिलाफ  साजिश बताया। वहीं, नगर परिषद ने कहा कि शहर से अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन


नगर परिषद ने शहर के कई हिस्सों को नो रेहड़ी जोन घोषित कर दिया है। साथ ही कई बार यहां रेहड़ी लगाने को लेकर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी, लेकिन फिर भी रेहड़ी वाले मानने को तैयार नहीं है। शहर के विभिन्न हिस्सों में रेहड़ियां लगा कर अतिक्रमण को बढ़ावा दिया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर बाद ढाई बजे नगर परिषद की टीम खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में सलाथिया चौक पर पहुंची और एक-एक कर रेहड़ियों को कब्जे में लेना शुरू कर दिया। लेकिन इसको लेकर कुछ रेहड़ी वालों ने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विरोध इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। सभी रेहड़ियों को नगर परिषद कार्यालय ले जाना संभव नहीं था तो खिलाफबर्जी ने कुछ रेहड़ी वालों के तराजू कब्जे में लिए और कुछ के मौके पर ही नीचे फेंक कर तोड़ दिए। टीम की कार्यप्रणाली का भी रेहड़ी वालों ने विरोध किया। रेहड़ी वालों का कहना था नगर परिषद की टीम साजिश के तहत चंद रेहड़ियों को ही निशाना बनाती है। बाजार में सैकड़ों बिना लाइसेंस की रेहड़ियां नो रेहड़ी जोन लगी हैं, लेकिन हर बार कुछ को ही निशाना बनाया जाता है। अगर कार्रवाई करनी है तो सब पर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हिंदी में हो सरकारी कामकाज, प्रदेश में जमीनी स्तर पर किया जाए प्रसार

आगे से पुलिस की उपस्थिति में होगी कार्रवाई
खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर ने बताया कि शहर के गली व चौक चौराहे अतिक्रमण की चपेट में हैं। जब इसको लेकर कार्रवाई कर रहे हैं तो उनके साथ हाथपाई और गाली गलौच की जा रही है। अब आने वाले दिनों में पुलिस टीम के साथ ही कार्रवाई को अंजाम देंगे। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed