फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Good news for EWS players, Sports Council will conduct coaching courses

जम्मू-कश्मीर: ईडब्लयूएस के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर, स्पोर्ट्स काउंसिल करवाएगा कोचिंग कोर्स

Thu, 17 Jun 2021 08:08 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 17 Jun 2021 08:08 PM IST
सार

एनआईएस पटियाला में 24 विभिन्न खेलों में मिलेगा प्रशिक्षण। ऑफलाइन करना होगा आवेदन।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Good news for EWS players, Sports Council will conduct coaching courses
Jammu Kashmir Sports Council - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के खिलाड़ियों को जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल एनएस, एनआईएस पटियाला में छह सप्ताह का कोचिंग कोर्स करवाएगा। 24 विभिन्न खेलों में ये प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक खिलाड़ियों को ऑफलाइन आवदेन करना होगा। 20 से 42 वर्ष की आयु के बीच के खिलाड़ी ही इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। स्पोर्ट्स काउंसिल आवेदन करने वाले खिलाड़ियों में से कुछ को प्रायोजित भी करेगा।
विज्ञापन


छह सप्ताह का कोर्स तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, हॉकी, खो-खो, तैराकी, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, वेट लिफ्टिंग, कुश्ती, वुशु, योग, कैनोइंग, कयाकिंग, कबड्डी, फुटबॉल, रोविंग और जूडो में होगा। कोर्स में प्रवेश के लिए न्यूनतम पात्रता 10+2 के साथ  जिला व खेल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर स्कूल, जिला चैंपियनशिप या इंटर कॉलेज, यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में प्रथम, दूसरा या तीसरा स्थान होना चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को खतरा, जानिए जम्मू के 47 बाल रोग विशेषज्ञों के बारे में
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खेलों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें तैयार किया जाएगा। इस कोर्स में शामिल होने के लिए जम्मू संभाग के खिलाड़ियों को एक कागज पर आवेदन कर दस्तावेज के साथ एमए स्टेडियम स्थित स्पोर्ट्स काउंसिल के कार्यालय में जमा करवाना होगा। इसक बाद काउंसिल दस्तावेजों की जांच करेगी और जरूरतमंद खिलाड़ियों को इसके लिए प्रायोजित भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed