फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Free Wi-Fi facility started at 15 railway stations in the Valley

जम्मू--कश्मीर: घाटी के 15 रेलवे स्टेशन पर निशुल्क वाई-फाई की सुविधा शुरू

Sun, 20 Jun 2021 10:33 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 20 Jun 2021 10:33 PM IST
सार

रेल यात्रियों की मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट, रेलटेल कंपनी ने लगाया है वाई-फाई।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Free Wi-Fi facility started at 15 railway stations in the Valley
Wifi - फोटो : pixabay

विस्तार

विश्व वाई-फाई दिवस पर रेलवे ने कश्मीर संभाग में आने वाले सभी 15 रेलवे स्टेशन को वाई-फाई की सुविधा से जोड़ दिया है। इन रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को निशुल्क और हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। डिजिटल इंडिया मिशन की तरफ से इस महत्वपूर्ण कदम को रेलटेल ने साकार किया है। इससे डिजिटल कनेक्टिविटी से वंचित लोगों को जोड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन


सार्वजनिक वाई-फाई सुविधा कश्मीर क्षेत्र के 15 स्टेशनों श्रीनगर, बारामुला, हम्रे, पट्टन, मजहोम, बडगाम, श्रीनगर, पम्पोर, काकापोरा, अवंतीपोरा, पंजगाम, बिजबिहाड़ा, अनंतनाग, सादुरा, काजीगुंड, बनिहाल सहित चार जिला मुख्यालयों में उपलब्ध है। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष ने कहा, वाई-फाई लोगों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और ग्रामीण व शहरी भारत के बीच डिजिटल विभाजन को तेजी से कम करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: उद्घाटन के पांच माह बाद भी शुरू नहीं हुआ नया बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड की हालत खस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये प्रयास डिजिटल इंडिया की तरफ एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि विश्व वाई-फाई दिवस पर कश्मीर संभाग के 15 स्टेशनों के साथ देश भर में 6000+ रेलवे स्टेशनों को सार्वजनिक वाई-फाई से जोड़ा गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे यह जानकर बहुत खुशी हो रही है कि कश्मीर घाटी के 15 स्टेशन अब रेलवायर वाई-फाई के साथ लाइव हैं।

यह क्षेत्र के लोगों के लिए एक अतिरिक्त सुविधा है। इस दौरान अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक/रेलटेल पुनीत चावला ने कहा कि वाई-फाई वाले स्टेशनों पर पेड वाई-फाई प्लान की भी शुरुआत की है। 30 मिनट तक 1 एमबीपीएस की स्पीड के फ्री उपयोग के बाद उपयोगकर्ता को हाई स्पीड वाई-फाई के लिए मामूली शुल्क देते हुए प्रीपेड प्लान खरीदना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed