{"_id":"64dc572fd221f8a15000f523","slug":"jammu-and-kashmir-four-new-services-of-the-industry-have-been-launched-on-the-single-window-portal-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: सिंगल विंडो पोर्टल पर उद्योग की चार ई नई सेवाएं शुरू, ये सुविधाएं मिल रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: सिंगल विंडो पोर्टल पर उद्योग की चार ई नई सेवाएं शुरू, ये सुविधाएं मिल रहीं
Wed, 16 Aug 2023 10:27 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 16 Aug 2023 10:27 AM IST
सार
नई सेवाओं में मार्टेज की अनुमति के लिए एनओसी, बैंक द्वारा ग्रहणाधिकार के लिए एनओसी, औद्योगिक संपदा में इकाई के लिए भवन निर्माण की अनुमति और नो ड्यूज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्योग एवं वाणिज्य (आईएंडसी) विभाग ने विभाग की आधिकारिक वेबसाइट एकल खिड़की पोर्टल (सिंगल विंडो पोर्टल) पर चार नई ई-सेवाएं शुरू की हैं, जिससे विभाग की अब कुल ऑनलाइन सेवाओं की संख्या 26 हो गई है।
विज्ञापन
नई सेवाओं में मार्टेज की अनुमति के लिए एनओसी, बैंक द्वारा ग्रहणाधिकार के लिए एनओसी, औद्योगिक संपदा में इकाई के लिए भवन निर्माण की अनुमति और नो ड्यूज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा गतिविधि में बदलाव और संविधान में बदलाव के लिए मौजूदा ऑनलाइन सेवाओं को भी सिडको/एसआईसीओपी में अपनाई जा रही प्रक्रिया के साथ पूरी तरह से एकीकृत करके बेहतर बनाया गया है। एकल खिड़की पोर्टल को 07 फरवरी 2022 को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुरू किया था।
विज्ञापन
इसमें 18 विभागों की 180 सेवाओं वाला एकल खिड़की पोर्टल निवेशकों/आवेदकों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में उभरा है। पोर्टल पर अब तक 1,10,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं और 78,000 आवेदनों का पोर्टल पर निस्तारण किया जा चुका है।
जम्मू-कश्मीर भारत का पहला केंद्रशासित प्रदेश है जिसका एकल खिड़की पोर्टल भारत सरकार के राष्ट्रीय एकल खिड़की पोर्टल के साथ पूरी तरह से एकीकृत है।
एकल खिड़की पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सभी सेवाएं रैपिड असेसमेंट सिस्टम (आरएएस), डिजिलॉकर, एनजीडीआरएस पोर्टल, सर्विसप्लस पोर्टल, सारथी पोर्टल आदि के साथ एकीकृत हैं।