{"_id":"5f55edf68ebc3e2b891026da","slug":"jammu-and-kashmir-four-armed-suspects-seen-in-military-uniform-alert-issued-in-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः सैन्य वर्दी में दिखे चार हथियारबंद संदिग्ध, इलाके में अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः सैन्य वर्दी में दिखे चार हथियारबंद संदिग्ध, इलाके में अलर्ट जारी
Mon, 07 Sep 2020 01:53 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के उधमपुर जिले की मजालता तहसील के तजूर गांव में शनिवार देर रात सैन्य वर्दी में चार हथियारबंद संदिग्धों के देखे जाने की सूचना पर पुलिस ने रात से दोपहर तक तलाशी अभियान चलाया। लगभग 12 घंटे तक चले ऑपरेशन में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः चालबाज चीन को सबक सिखाने के लिए सेना के साथ लद्दाखियों ने कसी कमर, देखिए देश प्रेम का जज्बा
विज्ञापन
गांव के एक युवक ने शनिवार रात करीब एक बजे अपने घर के पास से चार संदिग्ध लोगों को गुजरते देखा। चारों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी और इनके हाथ में हथियार और कंधे पर बैग था। चारों ने गांव में मौजूद बावली में पानी पिया और फिर जंगल की तरफ निकल गए। युवक ने पहले गांव के लोगों को जगाकर इसकी सूचना दी। इसके बाद मजालता पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मजालता पुलिस स्टेशन के एसएचओ विशाल शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया। जो रविवार दोपहर एक बजे तक चलता रहा। पुलिस ने सभी ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। अगर कहीं पर भी कोई संदिग्ध नजर आता है तो वह इसके बारे में तुरंत सूचित करें।
यह भी पढ़ेंः बीएसएफ के महानिदेशक बोले- घुसपैठ रोकने के लिए सीमा पर अदृश्य तारबंदी की जा रही
एसएचओ विशाल शर्मा ने बताया कि लोगों की तरफ से जब संदिग्ध देखे जाने की सूचना दी गई तो उन्होंने अपनी टीम के साथ तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। लेकिन पूरी तरह से अलर्ट है। गांव के लोगों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान का शकरगढ़ बना आतंकिस्तान, बॉर्डर के सामने बना रखा है सबसे बड़ा लांचिंग पैड