फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir: Five terrorist associates arrested from Ganderbal and Budgam

जम्मू-कश्मीरः घाटी में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पांच सहयोगी समेत दो आतंकी गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2020 08:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 01 Mar 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir: Five terrorist associates arrested from Ganderbal and Budgam
सांकेतिक चित्र - फोटो : फाइल फोटो

आतंकवाद के मोर्चे पर रविवार को दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों को भारी सफलता मिली है। आतंकियों के पांच मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें गांदरबल से लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी का एक मददगार हत्थे चढ़ा है। बडगाम से चार पकड़े गए हैं। इनसे हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


बडगाम पुलिस ने सूचना के आधार पर चार मददगारों को गिरफ्तार किया। इनकी शिनाख्त मुजम्मिल नबी, उमर अजाज (निवासी-कनिहामा) और रउफ भट व इशफाक भट (निवासी-कांटेबाग, एसके पोरा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ये मागाम इलाके में सक्रिय आतंकियों के लिए सुविधाएं तथा आवास सुविधा मुहैया कराते थे। इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री और हथियार बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


गांदरबल पुलिस तथा 24 राष्ट्रीय राइफल्स ने कुलन मुठभेड़ में मारे गए पाकिस्तानी आतंकी के सहयोगी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। कुलन मुठभेड़ की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दो आतंकी लाए गए थे। इनमें से एक फैय्याज अहमद भट (निवासी-अकल कंगन) का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह भी पता चला कि वह कुलन इलाके में सक्रिय आतंकियों के संपर्क में था। पाकिस्तानी हैंडलरों के इशारे पर उसने आतंकियों को बांदीपोरा से गांदरबल पहुंचाया था। पकड़े जाने के बाद पूछताछ में किए गए खुलासे के आधार पर उसके कब्जे से चाइनीज ग्रेनेड बरामद किया गया। वह कंगन थाने पर 2008 में किए गए ग्रेनेड हमले में जेल भेजा गया था। उस पर 2008-09 में पीएसए भी लगाया गया था।


वहीं, श्रीनगर पुलिस ने भी लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की पहचान वकील अहमद भट्ट और उमर इस्माइल दास के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों अनंतनाग के बिजबेहरा के रहने वाले हैं। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed