फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir fighter planes patrol LOC in Poonch

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एलओसी पर गरजे लड़ाकू विमान, एलएसी पर चीन के साथ जारी तनातनी के बीच सतर्कता

Wed, 16 Sep 2020 11:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Sep 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir fighter planes patrol LOC in Poonch
एलओसी पर लड़ाकू विमानों ने लगाई गश्त - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में एलएसी पर कई माह से चीन के साथ जारी तनाव और तनातनी के बीच मंगलवार को भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने एलएसी से एलओसी तक गश्त लगाई।  
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को पुंछ जिले में एलओसी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित सुरनकोट और बफलियाज क्षेत्र में आसमान पर भारतीय लड़ाकू विमान को गश्त करते हुए देखा गया, जिसे कैमरे में भी कैद किया गया। 
विज्ञापन


कुछ क्षणों तक उक्त क्षेत्र में आसमान में गश्त लगाने के बाद लड़ाकू विमान पीर पंजाल के पहाड़ों के उस पार कश्मीर की तरफ लौट गया। लड़ाकू विमान को काफी समय बाद क्षेत्र के आसमान में देखने के बाद हर कोई उत्सुकता से उसे देखता नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले जब बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की थी तब कई दिनों तक पुंछ के आसमान में लड़ाकू विमान सुबह शाम गश्त लगाते थे। 
 

उसके बाद मंगलवार को पहला मौका है जब लड़ाकू विमानों ने एलओसी के पास गश्त लगाई है। इस दौरान दुश्मन को यह दिखाने का प्रयास किया कि वह भारत की तरफ आंख उठा कर देखने का साहस न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed