{"_id":"613793618ebc3e1e655be85d","slug":"jammu-and-kashmir-even-after-the-issue-of-government-order-in-the-state-students-did-not-come-to-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में सरकारी आदेश जारी होने के बाद भी स्कूलों में नहीं आए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में सरकारी आदेश जारी होने के बाद भी स्कूलों में नहीं आए छात्र
Tue, 07 Sep 2021 09:59 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 07 Sep 2021 09:59 PM IST
सार
अध्यापक अभी भी असमंजस में फंसे हुए हैं। आदेश में बताया गया है कि 18 से उपर आयु वर्ग के छात्रों से टीकाकरण रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
रैपिड जांच किट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी आदेश जारी होने के बाद भी प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में मंगलवार को छात्र नहीं आए। हालांकि स्कूल शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की ओर से जारी आदेश में बताया गया था कि अभिभावकों की सहमति और वैक्सीनेशन या कोविड निगेटिव रिपोर्ट पर छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। लेकिन 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ स्कूलों में छात्र आ सकेंगे।
विज्ञापन
अध्यापकों के बगैर स्कूलों में एक भी छात्र मंगलवार को नहीं आया। जम्मू -कश्मीर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रमुख सचिव अजय गुप्ता ने बताया कि स्कूल खोलने का आदेश मिला है। लेकिन अध्यापक अभी भी असमंजस में फंसे हुए हैं। आदेश में बताया गया है कि 18 से उपर आयु वर्ग के छात्रों से टीकाकरण रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: तलाशी अभियान के दौरान मिले दो बैग, जिन्हें खोलते ही हैरान रह गई पुलिस
विज्ञापन
अजय गुप्ता ने बताया कि स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र 18 से निचे आयु वर्ग के होते हैं। सभी के पास एंटिजन रैपिड टेस्ट रिपोर्ट नहीं होती है। इतने छात्रों के रैपिड टेस्ट कहां करवाने हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इवन ओड कक्षाओं का प्रावधान रखा जाए। इससे सामाजिक दूरी आदि प्रोटोकॉल का पालन हो सकेगा।