फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir Encounter in Gulabad of Sopore terrorists and security forces

जम्मू-कश्मीर: बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Wed, 08 Apr 2020 12:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Apr 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir Encounter in Gulabad of Sopore terrorists and security forces
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : एएनआई
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने सुबह से जारी आतंकियों से मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। यहां दो से तीन आतंकी छिपे थे। अभी ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों को बारामुला जिले के सोपोर के गुलबद इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। ऑपरेशन को 22 राष्ट्रीय राइफल्स, सोपोर पुलिस और 179 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अंजाम दे रहे हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया था। इसमें एक जवान शहीद हो गया था। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा। बिजबिहाड़ा में आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंकने के साथ ही फायरिंग भी की। इस दौरान हेड कांस्टेबल शिवलाल नीतम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल साथियों ने पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।


हमला करने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। घटना के बाद सेना तथा सीआरपीएफ ने पूरे इलाके को घेर लिया। साथ ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया ताकि आतंकियों का पता लगाया जा सके। लेकिन आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed