{"_id":"6123a2288ebc3ec63542dee7","slug":"jammu-and-kashmir-encounter-between-terrorists-and-security-forces-in-srinagar-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी ढेर किए, लश्कर के टॉप कमांडर को भी मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी ढेर किए, लश्कर के टॉप कमांडर को भी मार गिराया
Mon, 23 Aug 2021 07:52 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:52 PM IST
सार
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर शहर में दो आतंकियों को मार गिराया। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
security forces
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्द मार गिराए गए हैं। फिलहाल इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चला रखा है।
जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को श्रीनगर के बटमालू इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी।
सुरक्षाबलों ने आतंकियों को समर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकी गोलीबारी करते रहे। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है।
विज्ञापन
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर शहर में दो आतंकियों को मार गिराया। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि आज बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और द रेजिसटेंस फ्रंट के टॉप कमांडर अब्बास शेख और साकिब मंजूर को मार गिराया। दोनों दहशतगर्द आम लोगों की हत्या में शामिल थे।

इससे पहले, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल के जंगल में शनिवार को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया था। इसमें टॉप-10 की सूची में शामिल दहशतगर्द वकील शाह भी शामिल था। उसने त्राल नगर परिषद के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राकेश पंडिता समेत कई लोगों की हत्या की थी।
मारे गए आतंकियों के पास से दो एके 47, एक एसएलआर, एक यूबीजीएल और अन्य हथियार बरामद हुए थे। यह यूबीजीएल 11 दिसंबर 2018 को शोपियां के जैनापोरा में अल्पसंख्यक चौकी पर हमला कर लूटा गया था। मारे गए आतंकी जनजातीय महिलाओं का शारीरिक उत्पीड़न भी करते थे। आईजी कश्मीर और विक्टर फोर्स के जीओसी ने इसे बड़ी कामयाबी बताया।