फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu And Kashmir encounter between terrorists and security forces In Kupwara

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, एक की उम्र 18 साल

Tue, 11 Sep 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 11 Sep 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Jammu And Kashmir encounter between terrorists and security forces In Kupwara
security forces - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने मंगलवार सुबह-सुबह दो आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से हथियार बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। कुपवाड़ा जिले के गुलूरा गांव में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना खुफिया एजेंसी को मिली थी। जानकारी मिलते ही कुपवाड़ा के हंदवाड़ा इलाके के गुलूरा गांव को सुरक्षाबलों ने घेर लिया और गहन तलाशी की।
विज्ञापन


गांव में एक घर में छिपे आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, और दोनों को गोलीबारी में ढेर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गए आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने दो एके-47 राइफल समेत कुछ अन्य सामान भी बरामद किया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।मारे गए दोनों आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे। लियाकत सोपोर के हरवान का रहने वाला था, जबकि 18 साल का फुरकान हंदवाड़ा का रहने वाला था।  
 

श्रीनगर के खानयार इलाके के बरारी नामबल बाबाडैम में आतंकियों ने सोमवार की देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। इनकी तलाश के लिए आस पास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। 

मारे गए व्यक्ति की शिनाख्त कुपवाड़ा के शेखपोरा लालपोरा के अब्दुल अहद गनई के रूप में हुई है जो पिछले 10 वर्षों से श्रीनगर में रह रहा था। बताते हैं कि आतंकियों ने गनई को गाड़ी में बिल्कुल करीब से गोली मारकर हत्या कर दी। 

घटना में पिस्तौल के इस्तेमाल होने की आशंका है। सूत्रों ने बताया कि उसकी पत्नी खानयार की रहने वाली है जो कश्मीर विश्वविद्यालय में काम करती है। एसएसपी इम्तियाज इस्माइल परे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। 

कासो शुरू होते ही भड़की हिंसा

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सोमवार की देर रात शुरू किए गए कासो के दौरान हिंसा भड़क उठी। सिरनू इलाके के कार मोहल्ले को घेरकर जैसे ही सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया तो युवा सड़कों पर उतर आए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए भारी पथराव किया। स्थिति को संभालने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हिंसक प्रदर्शनों से तनाव की स्थिति बनी रही। आजादी के हक में नारेबाजी भी की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed