फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Encounter between security forces and terrorists in Shopian news in hindi

Jammu-Kashmir Encounter: शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

Tue, 13 May 2025 12:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 May 2025 12:48 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Encounter between security forces and terrorists in Shopian news in hindi
security forces - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया है। मंगलवार को शोपियां में सेना ने बड़ा अभियान चलाया और सफलता हासिल की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के शोपियां के शुकरू केलर इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ हुई। मंगलवार की सुबह शोपियां जिले में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दहशतगर्दों को घेरा।
विज्ञापन


दोनों तरफ से फायरिंग हुई। सुरक्षाबलों ने पहले मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया। इसके बाद कुछ समय बाद ही दो और आतंकियों को भी मार गिराने में सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि पहलगाम हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने लगातार अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी अभियान के तहत शोपियां के शुकरू केलर इलाके में आतंकियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान लश्कर के आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। हालांकि मुठभेड़ में मारे गए आतंकी पहलगाम में हमला करने वाले आतंकी नहीं हैं। 

इससे पहले मंगलवार को ही पहलगाम आतंकी हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों के शोपियां जिले के कई इलाकों में पोस्टर लगाए गए। आतंकियों की सूचना सुरक्षा बलों को देने वाले को 20 लाख का इनाम भी दिया जाएगा। तीनों पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है। 

जानकारी के अनुसार, पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। एजेंसियों ने आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। आतंकियों की सूचना देने पर 20 लाख का इनाम भी घोषित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से दो आतंकियों की पहचान हो चुकी है, जबकि तीसरे की खोज जारी है।

पहचान किए गए आतंकियों में से पहला है:
शोपियां जिले के रहने वाला शाहिद कुट्टे, पुत्र मोहम्मद यूसुफ कुट्टे, 8 मार्च 2023 को लश्कर-ए-तैयबा (श्रेणी-A) में शामिल हुआ था। वह कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा जो इस मुठभेड़ में मारा गया। आतंकी शाहिद कुट्टे ने 8 अप्रैल 2024 को डैनिश रिसॉर्ट पर फायरिंग कर दो जर्मन पर्यटकों और एक ड्राइवर को घायल किया था। इसके अलावा वह 18 मई 2024 को बीजेपी सरपंच की हत्या और 3 फरवरी 2025 को TA जवान की हत्या में भी शामिल या संदिग्ध रहा है।

दूसरे आतंकी की पहचान: 
लश्कर-ए-तैयबा के श्रेणी-C के आतंकी अदनान शफी डार, निवासी वांडूना मेलहोरा, शोपियां, ने 18 अक्टूबर 2024 को वाची इलाके में एक गैर-स्थानीय मजदूर की हत्या की थी। सुरक्षाबलों द्वारा इस मुठभेड़ में वह मारा गया। तीसरे आतंकी की पहचान जारी है और इलाके में तलाशी अभियान अब भी चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed